फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: चंडीगढ़ में बाजार गुलजार, ऑफर्स की भरमार, 9 क्लिक करके जानिए

Mon, 05 Nov 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
धनतेरस - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ के बाजार ‘धनतेरस’ के लिए गुलजार हो चुके हैं। अब निगाहें टिकी हैं ग्राहकों पर, जिन्हें आकर्षित करने के लिए बाजार में ऑफर्स की भरमार है। सर्राफा बाजार हो या ऑटो मोबाइल का बाजार सभी जगह पर प्री बुकिंग भी है और धनतेरस पर डिलीवरी की मांग भी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ज्वेलर्स की दुकान
ज्वेलर्स ने दिए स्पेशल ऑफर्स
ज्वेलर्स ने अबकी बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल ऑफर्स दिए हैं। ट्राईसिटी के ज्वेलर्स ने मिलकर एसोसिएटेड ज्वेलरी मार्केट में दस हजार रुपये की शापिंग करने पर गिफ्ट का ऑफर दिया है। चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के बोर्ड आफ डायरेक्टर सूरज चौहान ने बताया कि सर्राफा बाजार में मुख्य रूप से धनतेरस वाले दिन ही खरीदारी होती है। उन्होंने बताया कि शगुन के तौर पर ज्यादातर लोग सोने और चांदी के सिक्के खरीदते हैं। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी गणेश की सिल्वर की मूर्तियां भी खरीदी जाती हैं। उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी में औसतन पांच सौ ज्वेलर्स की दुकाने हैं। इसमें करीब दो सौ करोड़ रुपये के सेल का टारगेट है।
विज्ञापन

3 of 9
Car Market - फोटो : File Photo
कार बाजार भी गुलजार
ट्राईसिटी का आटो मोबाइल मार्केट भी धनतेरस के लिए क्रेजी है। पचास फीसदी डीलरशिप में कारों की बुकिंग हो चुकी है और धनतेरस को डिलीवरी होगी। आटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े उमेश शर्मा ने कहा कि यदि तीन साल पहले की दीवाली और अब की दीवाली का बात करें तो मार्केट में क्रेज कम दिखता है, वहीं यदि बात की जाए एक साल पहले की दीवाली की तो ग्राहकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं आया है। छोटी कारों के ग्राहक कम हुए हैं और ग्राहक वर्ग अब दस लाख रुपये तक रेंज को तलाश रहा है। आटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े सुधीर ने बताया कि लग्जरी गाड़ियां लेने वाले कस्टमर अब दस से पच्चीस लाख तक की कारों की ओर रुख कर रहे हैं।

4 of 9
स्टील के बर्तनों की दुकान
नॉन स्टिक बर्तनों का क्रेज
इस बार बर्तनों के बाजार में नॉन स्टिक बर्तनों का ही क्रेज है। उसमें भी लोग नॉन स्टिक सेट ही खरीद रहे हैं। वैसे, बर्तन मार्केट की शापिंग का कारण यह है कि यहां ज्यादातर सेट गिफ्ट के लिए खरीदे जा रहे हैं। कारपोरेट हाउस और बड़े संस्थान भी बर्तन सेट खरीद रहे हैं। चंडीगढ़ बर्तन एसोसिएशन के राम बिलास अग्रवाल ने बताया कि बर्तनों की मार्केट में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। यह आवश्यकता की चीज है और धनतेरस पर लोग बर्तनों की खरीदारी शगुन के लिए करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
धान खुर्द बुर्द - फोटो : File
ग्रेन मार्केट में बनाया गया गेट
चंडीगढ़ सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट को दीवाली के लिए सजाने के लिए अबकी बार एक खास गेट बनाया गया है। ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राम करन गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा की गई घोषणा के बाद उन्होंने ग्रेन मार्केट में गेट तैयार करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

6 of 9
ड्राई फ्रूट बाजार
बिस्कुट की मांग, ड्राई फ्रूट कम
इस बार दीवाली गिफ्ट के लिए ज्यादातर लोग बिस्कुट या चाकलेट के पैकेट की मांग कर रहे हैं। ग्रेन मार्केट में सजी दुकानों में ज्यादा भीड़ उन दुकानों में है जिसमें बिस्कुट और चाकलेट के गिफ्ट पैक हैं। इसकी वजह है कि एक किलो का ड्राईफ्रूट का पैक डेढ़ से दो हजार रुपये के बीच है वहीं दूसरी ओर बिस्कुट या चाकलेट का पैक साढ़े तीन सौ रुपये तक ही मिल जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
गारमेंट मार्केट
गारमेंट बाजार हो गया क्रेजी
चंडीगढ़ का गारमेंट बाजार तो अबकी बार दोगुनी दीवाली मनाने की फिराक में है। दीवाली के साथ ही सर्दियों की आहट ने अबकी बार बाजार में गारमेंट मार्केट में ग्राहक ला दिए हैं। धनतेरस के मौके पर स्वेटर्स और जींस के साथ ही टी शर्ट और शर्ट की मांग तो है ही साथ ही बास्केट भी लोग खरीद रहे हैं। गारमेंट मार्केट से जुड़े करन इंटरनेशनल के करन अरोड़ा ने बताया कि मार्केट अबकी बार पहले की अपेक्षा जल्दी शुरू हो चुकी है। शापिंग के लिए निकलने वाले लोग अबकी बार कपड़ों की शापिंग भी खूब कर रहे हैं।

8 of 9
शुभ धनतेरस 2018
इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में तेजी
दीवाली के मौके पर अपने फ्रिज और एलईडी को चेंज करने के इच्छुक लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार को भी चमका दिया है। पारस इलेक्ट्रॉनिक्स के संजय मेहता ने बताया कि लोग इस समय एलईडी की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। वहीं आफ सीजन के कारण रेफ्रीजरेटरों की मांग भी है।
विज्ञापन

9 of 9
धनतेरस पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : amar ujala
अबकी बार दीवाली पर मार्केट में ग्राहक तो निकले हैं। बेशक ग्राहकों की शापिंग स्टाइल में चेंज आया है पर बाजार में हरेक दुकानदार के पास काम है। धनतेरस पर बाजार अच्छी खरीदारी की उम्मीद कर रहा है।
- चरंजीव सिंह, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें