फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#HappyHoli: मचाएं धमाल, खेलें गुलाल पर जरूर बरतें ये सावधानियां

Mon, 13 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जरूर बरतें ये सावधानियां - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुनी बयार के बीच खूब जमकर होली खेलें पर जरूरत है सावधानी बरतने की। घातक रसायनों से तैयार रंग आपकी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए हर्बल रंग से होली खेले। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप ने बताया कि रंग और गुलाल से आंखों को खतरा होता है। रंगों के आंख में लगने से रोशनी भी जा सकती है। इससे कई बार संक्रमण का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन

2 of 6
अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में खेली गई होली - फोटो : अमर उजाला
रंगों में कई प्रकार के मिले होते हैं केमिकल
मार्केट में मिलने वाले रंगों में त्वचा के लिए कई प्रकार के हानिकारक केमिकल अधिक मात्रा में मिले होते हैं, जो टॉक्सिक और एलर्जी पैदा करने वाले होते हैं। रंगों को चमकीला और वजनदार बनाने के लिए इनमें क्षार, भारी धातु, रेत के चमकीले कण, कांच का बुरादा और सिलिका आदि मिले होते हैं। रंगों को गाढ़ा करने के लिए इनमें केमिकलों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
holi - फोटो : amar ujala
रंगों में लेड आक्साइड, मरकरी सल्फाइट, कॉपर सल्फेट सहित सहित कई प्रकार के रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। गुलाल में कई प्रकार के टॉक्सिक और सिलिका मिली होती है, जो उसे चमकदार बना देती है। कई सूखे रंग जो पानी को गाढ़ा रंगीन कर देते हैं, उनमें क्षार बहुत अधिक मात्रा में मिले होते हैं। हानिकारक रंगों और गुलाल से आंखों को बचाने के साथ ही त्वचा को बचाना चाहिए। त्वचा पर रंगों की रगड़ लगने और अधिक समय तक एक ही स्थान पर रंग के जमे रहने से एलर्जी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

4 of 6
- फोटो : File Photo
हर्बल रंगों से खेले होली
हर्बल कलर के साथ ही होली खेलनी चाहिए। यदि नेचुरल कलर उपलब्ध नहीं हो, तो गीले रंगों की बजाय सूखे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
आंखों की समस्या वाले बचे
डॉक्टरों का हिदायत है कि जिन लोगों को दृष्टि दोष हो या पावर लेंस के चश्मे लगाते हो उनको आंखों के पास रंगों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। रंगों की रगड़ से कई बार पावर लेंस खराब हो जाते हैं, जो कार्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Holi Celebrations at Panjab University - फोटो : अमर उजाला
आंखों में रंग या गुलाल के चले जाने पर आंखों को साफ पानी से साथ के साथ ही धो लेना चाहिए। इसके बाद भी यदि आंखें लाल हो, उनमें जलन हो, खुजली, दर्द, सूजन या फिर साफ दिखाई देने जैसी शिकायत हो, तो बिना देर किए किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें