फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने तुड़वाया अपने 'सपनों का महल', छोटे से कीड़े से थे परेशान...वजह दंग करने वाली

Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह
छोटे से कीड़ों ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को परेशान कर दिया। इसकी वजह से हरभजन सिंह को अपनी आलीशान कोठी को भी तुड़वाना पड़ा। दरअसल, पंजाब के जालंधर में हरभजन की एक आलीशान कोठी है। उन्होंने उस पर बुलडोजर चलवा दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कीड़ा कौन सा है जिससे परेशान होकर भज्जी को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर के नई बारादरी में पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी आलीशान कोठी को तुड़वा दिया है। चर्चा है कि भज्जी ने वास्तुदोष के कारण कोठी को गिराया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह
इस घर को भज्जी ने काफी मेहनत से तैयार करवाया था और इसको सपनों का महल करार दिया था। अब दोबारा से भज्जी इसी जगह पर नए ढंग से अपना घर बनवाएंगे। देखने में ये कोठी काफी खूबसूरत थी। हालांकि भज्जी ने यह भी बताया कि उन्होंने कोठी क्यों तुड़वाई।

4 of 5
क्रिकेटर हरभजन सिंह
भज्जी का कहना है कि उनकी कोठी में दीमक लग गई थी। इस वजह से ईंटे कमजोर हो गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने अपने घर को तुड़वाया है। वास्तु वाली कोई बात नहीं है। भज्जी ने यह कोठी फिल्म अदाकारा गीता बसरा से शादी से पहले तैयार करवाई थी और इस कोठी का नक्शा से लेकर तमाम कई अन्य कामों पर लाखों रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : getty
भज्जी पहले एक स्लम इलाके काजी मंडी में रहते थे जहां ज्यादातर घर मद्रासी लोगों के हैं। भज्जी ने क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया तो सरकार ने उनको छोटी बारादरी में एक शानदार प्लॉट दे दिया। इस पर भज्जी ने अपने सपनों का महल तैयार करवाया था। हालांकि वो अब गिर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें