फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बोली- हां यही है वो 'दरिंदा', जिसने मुझे कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा

Sat, 12 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
चंडीगढ़ ऑटो गैंगरेप
सामने लाया गया तो उसे देखकर लड़की चींख पड़ी और बोली यही है वो 'दरिंदा', जिसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, इसे सजा दो तभी मुझे सुकून मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 10
चंडीगढ़ ऑटो गैंगरेप
मोहाली निवासी 21 वर्षीय युवती से पिछले साल नवंबर में सेक्टर-53 में हुए गैंगरेप मामले में मंगलवार को पीड़िता के विशेष अदालत में दर्ज बयान में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर मोहम्मद इरफान ने वारदात से पहले उसका भरोसा जीतने का प्रयास किया था। इसके लिए उसने उसे बताया कि उसकी बेटी को पैरालायसिस है और वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

3 of 10
चंडीगढ़ ऑटो गैंगरेप
वह पीड़िता को बार-बार बच्ची-बच्ची कहकर बुला रहा था। वारदात के दौरान इरफान ने अन्य आरोपियों से उसका वीडियो बनाने की बात भी कही थी। इसके अलावा वारदात के बाद इरफान ने उसे डराने के लिए अन्य आरोपियों से जेब से चाकू निकाल उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह बुरी तरह डर गई थी। पीड़िता के बयान में यह बात इससे पहले पुलिस को दी शिकायत में सामने नहीं आई थी।

4 of 10
चंडीगढ़ गैंगरेप
बचाव पक्ष ने इस पर क्रास एग्जामिनेशन के दौरान सवाल किए तो पीड़िता ने कहा कि वह बहुत डरी हुई थी। इसलिए उस वक्त वह यह सब नहीं बता पाई थी। वहीं, पीड़िता ने तीनों आरोपियों मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गरीब और किस्मत अली उर्फ पोपू की अदालत के समक्ष शिनाख्त की। अगली सुनवाई 21 मई को अन्य गवाहों को समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
बयान दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा कि वह मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है और यहां मोहाली में पीजी में रहती है। सेक्टर-17 में वह प्राइवेट जॉब करती थी। 17 नवंबर 2017 की शाम वह जॉब से सेक्टर-37 में स्टैनो की कोचिंग के लिए आई थी। शाम को वह कोचिंग से करीब 7 बजे निकली। यहां से वह फोन पर घरवालों से बात करते हुए ऑटो पकड़ने के लिए मेन रोड पर आई।
विज्ञापन

6 of 10
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
फोन पर बात करते-करते ही उसने ऑटो रुकवाया। उसके बाद उसमें बैठ गई। उसमें पहले से दो सवारियां बैठी हुई थीं। आगे जाकर चालक ने डीजल भरवाने की बात कहते हुए ऑटो को सेक्टर-42 की ओर मोड़ लिया। पीड़िता ने उसे वहीं उतारने की बात कही तो चालक इरफान ने उसकी बेटी की बीमारी की बात कहते हुए उसे ऑटो से न उतरने को कहा। इसके बाद वह ऑटो में ही बैठी रही।
विज्ञापन

7 of 10
चंडीगढ़ गैंगरेप - फोटो : self
इस दौरान वह उसे बच्ची-बच्ची कहकर अपनी बेटी और उसकी बीमारी की कहानी सुनाकर उससे सांत्वना जुटाता रहा। बाद में सेक्टर-42 स्थित पेट्रोल पंप के पास आकर ऑटो रुक गया। इसके बाद चालक वह दोनों सवारियां ऑटो को धक्का मारकर अंदर ले गए। वहां से उन्होंने पेट्रोल भरवाया और उसके बाद सेक्टर-43 के राउंड अबाउट से यू-टर्न लिया। जैसे ही वह ऑटो से सेक्टर-53 पहुंचे तो आरोपी ने ऑटो को स्लिप रोड पर ले लिया।

8 of 10
Chandigarh Gangrape Case
आगे जाकर उसने ऑटो खराब होने का नाटक करते हुए ऑटो रोक लिया। आरोपी चालक ने ऑटो खराब होने की बात कही। इस पर युवती ऑटो से उतर गई और चालक को पैसे देने लगी। इसी दौरान पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसे अंदर खींच लिया। इसके बाद तीनों उसे ऑटो से निकाल पास ही जंगली एरिया में ले गए। वहां तीनों ने मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

9 of 10
Chandigarh Gangrape Case
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने शोर मचाने और इस बारे में बाद में किसी को कुछ भी बताने पर चाकू से जान से मार देने की धमकी दी थी।  इरफान ने अन्य आरोपियों से उसे वहीं चाकू से जान से मारने की बात कही थी। इससे वह बुरी तरह डर गई। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़िता का मोबाइल भी साथ ले गए।
विज्ञापन

10 of 10
Chandigarh Gangrape Case
पीड़िता के अनुसार किसी तरह वह मेन रोड पर पहुंची और एक बाइक सवार को रोका। इसके बाद उसने उसके फोन से पुलिस को सूचना दी थी। पीसीआर ने मौके पर पहुंच उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया। बता दें कि विशेष अदालत ने मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गरीब और किस्मत अली उर्फ पोपू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुराचार) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत 23 अप्रैल को ही आरोप तय किए थे। अब अगली सुनवाई 21 मई को अन्य गवाहों के बयान होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें