फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गैंगवार: 'तेरे भाई ने सिप्पा की मां के हाथ का खाना खाया... फिर भी मरवा दिया' अब हरी की ऑडियो वायरल

Thu, 04 Dec 2025 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में गैंगवार मामले की जांच जारी है। पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। गोल्डी बराड़ के ऑडियो के बाद हरी बॉक्सर की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। हरी बॉक्सर ने दुबई में सिप्पा की हत्या का जिक्र किया और कहा कि तुम इसे कत्ल बोलते हो? इसे जन्मदिन का नाम देकर बुलाया और पीछे से वार करके मार दिया। ये कत्ल नहीं, धोखा है।
विज्ञापन
1 of 8
Chandigarh gang war - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 में पैरी की गोली मारकर हत्या के बाद पहले गोल्डी बराड़ की ऑडियो सामने आई और अब हरी बॉक्सर की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। नई ऑडियो में हरी बॉक्सर गोल्डी बराड़ को सीधे चुनौती दे रहा है। हालांकि, ऑडियो में पैरी हत्याकांड का कोई उल्लेख नहीं है। 

अमर उजाला किसी भी वायरल ऑडियो को सत्यता की पुष्टि नहीं करता। ऑडियो में हरी बॉक्सर कह रहा है कि ये गोल्डी बराड़ फोन पर बदमाश बन रहा है। सामने आने की औकात नहीं। ये लॉरेंस भाई की चप्पलें उठाता था। ट्रक चलाने वाला था, उसे यहां तक लॉरेंस भाई ही लाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हरी बॉक्सर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लॉरेंस ने ही गोल्डी की कई बार जान बचाई और उसके भाई गुरलाल की मौत का बदला भी दिलवाया। तेरा भाई गुरलाल सारा दिन सिप्पा के घर रहता था। उसकी मां के हाथ का खाना खाता था और तू उसी के भाई को मरवा देता है? तूने भी लॉरिस भाई के हाथ की रोटी खाई। 
 
विज्ञापन

3 of 8
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल
गोल्डी अपने ही भाई की हत्या करवाने वालों से हाथ मिलाकर काम कर रहा है और गद्दारी का पाठ दूसरों को पढ़ा रहा है। हम ऑनलाइन बदमाश नहीं हैं। ग्राउंड पर लड़ाई लड़ी है। तू पता बता दे या हम बता देंगे।
 

4 of 8
goldy brar - फोटो : फाइल
हरी बॉक्सर दुबई में सिप्पा की हत्या का जिक्र करते हुए कहता है तुम इसे कत्ल बोलते हो? इसे जन्मदिन का नाम देकर बुलाया और पीछे से वार करके मार दिया। ये कत्ल नहीं, धोखा है। इसका जवाब बहुत जल्दी और बहुत बड़ा दिया जाएगा। अंत में कहता है कि कहीं भी छिप जाओ, छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन

5 of 8
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
गुरशेर संधू ने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पूर्व डीएसपी गुर शेर संधू ने अदालत से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संधू के वकील ने बताया कि पहले उन्हें उचित सुरक्षा दी गई थी लेकिन अब यह उनके परिवार से वापस ले ली गई है जिससे खतरा बढ़ गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई गोलीबारी का हवाला देते हुए कहा कि लॉरेंस साबरमती जेल से ही हत्याओं के निर्देश दे रहा है। वकील ने अदालत को बताया कि बिश्नोई को जिस दिन पंजाब लाया गया, वह एजीटीएफ की कस्टडी में था और संधू की कस्टडी में कभी नहीं था। 
 
विज्ञापन

7 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
इसके बावजूद उन्हें नामजद कर सेवा से बर्खास्त किया गया। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने खुद एजीटीएफ की भूमिका पर सवाल उठाए थे। संधू ने अदालत से अनुरोध किया कि इंटरव्यू के पीछे असली जिम्मेदारों की पहचान हो, ताकि सिर्फ एक अधिकारी को निशाना न बनाया जाए। 

 
विज्ञापन

8 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पंजाब सरकार ने कहा कि संधू जांच में शामिल होकर पूरी जानकारी दे सकते हैं। वकील ने यह भी कहा कि यदि अनुमति मिले तो संधू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच में शामिल होने को तैयार हैं और साथ ही 10 दिन की राहत की मांग की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें