फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ का लालच, बेटी ने मार दिया पूरा परिवार...फिल्मों से ज्यादा रहस्यमयी है पूरी वारदात

Sun, 25 Nov 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
खटौली हत्याकांड
पैसों के लालच ने एक हंसते-खेलते पूरे परिवार को तबाह कर दिया। परिवार ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी बेटी ही एक दिन काल बन जाएगी। आरोपी बेटी पर पैसों की भूख इस तरह हावी थी कि उसने अपनी मां समेत तीन मासूमों को अपने सामने ही मौत के घाट उतार दिया। ये पूरी वारदात 200 करोड़ की संपत्ति के लिए की गई। लेकिन इस दौरान दो साल पुराना एक रहस्य सामने आया गया। इसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। आइए जानते हैं इस हाई प्रोफाइल केस के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
खटौली हत्याकांड
पंचकूला के बरवाला क्षेत्र में एक गांव है खटौली। यहां पर तीन मासूमों समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। पूरे घटनाक्रम के बारे में पंचकूला पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि राजबाला की बड़ी बेटी लवली उर्फ नवीता ने पति रामकुमार और ममेरे भाई मोहित के साथ मिलकर राजबाला और अपने दो भतीजों व एक भतीजी की गोली मारकर हत्या की है। 

इन हत्याओं के पीछे 200 करोड़ की प्रॉपर्टी का लालच सामने आया है। इस खुलासे के साथ ही मृतका राजबाला की बहू सुधा के गायब होने के राज से भी पर्दा हट गया है। वहीं, डीसीपी ने यह खुलासा भी किया कि 2016 में सुधा गायब नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। सुधा की हत्या राजबाला ने अपनी बड़ी बेटी लवली, भाई सुरेशपाल, दामाद रामकुमार और भतीजे मोहित के साथ मिलकर कराई थी। राजबाला को सुधा के चरित्र पर शक था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी लवली
डीसीपी ने केस की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी लवली के पति रामकुमार और राजाबाला के भाई सुरेशपाल के बेटे मोहित समेत आठ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और सुरेशपाल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लवली ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मां राजबाला व परिवार के तीन अन्य सदस्यों को सुपारी किलर्स के जरिए नहीं बल्कि पति रामकुमार व ममेरे भाई मोहित के साथ मिलकर मारा था।

 डीसीपी ने बताया कि हत्या वाली रात सबसे पहले घर में लवली ने प्रवेश किया और कुत्ते को पट्टे से बांधकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रामकुमार और मोहित घर में घुसे और इन्हीं दोनों ने राजबाला समेत चारों को गोलियां मारीं। पहली गोली राजबाला को रामकुमार ने मारी। राजबाला और दिव्यांशु ने तो गोली लगते ही दम तोड़ दिया था जबकि आयुष और ऐश्वर्या ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा था। 

4 of 6
खटौली हत्याकांड
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए लवली का पति रामकुमार दिवाली से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव रामपुर स्थित अपने मामा राजेंद्र के सहयोग से ओंकार नामक व्यक्ति से 0.32 बोर की पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस लेकर आए थे। पिस्टल और कारतूस को करीब 60 हजार रुपये में खरीदा गया था। इन्होंने हत्या से कुछ दिन पहले चार राउंड फायर कर पिस्टल की टेस्टिंग भी की थी। 

डीसीपी ने बताया कि लवली ने हत्या की प्लानिंग करीब ढाई महीने पहले ही कर ली थी। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन आरोपी अंबाला के बिहटा गांव से आए थे। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि लवली और उसके पति रामकुमार ने मोहित को 55 लाख रुपये का लालच दिया था। मोहित बुआ राजबाला को पसंद नहीं करता था क्योंकि राजबाला पैतृक गांव टंगौर की जमीन को उसे ठेके पर नहीं दे रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
खटौली हत्याकांड
दिव्यांशु और आयुष का बुआ से होता था विवाद
पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि लवली ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी भतीजे दिव्यांशु और आयुष से नहीं बनती थी। दोनों उसे पसंद नहीं करते थे और आए दिन उसके साथ झगड़ा करते थे। दोनों उस दिन से उसकी नजरों में खटकने लगे थे जब मां राजबाला ने 20 किल्ले जमीन टंगौर में खरीद कर पोते आयुष और दिव्यांशु के नाम कर दी थी। इसी के चलते उसने उन्हें भी मौत की नींद सुलाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीसीपी कमलदीप गोयल
मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस के आरोपी काफी शातिर हैं। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने मोबाइल की लोकेशन बिहटा गांव ही रखी ताकि उन पर शक न हो। हत्या वाली रात रामकुमार अपना मोबाइल अपने गांव बिहटा ही छोड़कर आया था, लेकिन पुलिस पूछताछ में लवली ने बताया कि हत्या के समय राजकुमार उसके साथ था। 

पुलिस ने लवली और उसके पति रामकुमार के कपड़े भी अंबाला के गांव बिहटा से बरामद कर लिए हैं, जिसे टेस्टिंग के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस ने 22 नवंबर को लवली के अंबाला स्थित घर पर रेड की थी। वहां से खून से सने दस्ताने, आरोपी रामकुमार का ट्रैक सूट और चादर मिली थी। फिलहाल पुलिस ने शनिवार को लवली के पति रामकुमार समेत 8 रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने में 4 से ज्यादा लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें