चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की भव्य ताजपोशी की गई। कार्यक्रम का आयोजन पवन बंसल ने किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
2 of 10
14 साल बाद कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला तो उनके स्वागत में कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में विशाल समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
3 of 10
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी मौजूद थे। दोनों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
4 of 10
कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुभाष चावला और हरमोहिंदर सिंह लक्की भी पहुंचे। उन्होंने भी प्रदीप छाबड़ा को बधाई दी, हालांकि उनकी भी नाराजगी की चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
5 of 10
कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मेयर, डिप्टी मेयर और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
6 of 10
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालते ही प्रदीप छाबड़ा ने सबसे पहले भाजपा सांसद किरण खेर पर हमला बोला।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
7 of 10
किरण खेर पर हमला बोलते हुए छाबड़ा ने कहा कि हमारी एमपी साहिबान जब भी शहर आती हैं, बस फिल्म एक्ट्रेस की तरह अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाती हैं और फिर चली जाती हैं। शहर के लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
8 of 10
उन्होंने आरएसएस से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को निशान बनाया। छाबड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने कई वायदे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। भाजपा नेता को शहर की कोई फिक्र नहीं है और पार्टी के दूसरे बड़े नेता आपस में झगड़ने में व्यस्त हैं।
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
9 of 10
छाबड़ा ने कहा कि वे वर्किंग डेज पर पार्टी ऑफिस में ही मिलेंगे। यहां वे सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो लोगों के लिए वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे।
देखिए, चंडीगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष की भव्य ताजपोशी
10 of 10
सुभाष चावला ने कहा कि छाबड़ा ने पार्टी के साथ जो वायदे किए हैं, उन पर कायम रहना होगा। उन्हें सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। चावला ने कहा कि छाबड़ा को पार्टी की युवा और बुजुर्गों का साथ मिलेगा।