चंडीगढ़ कार्निवाल शुरू हो चुका है। रंग-बिरंगे गुब्बारे, खूबसूरत लोकनृत्य और बच्चों को लुभाते झूले...कुछ ऐसा है कार्निवल का नजारा।
विज्ञापन
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
2 of 20
कार्निवाल सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली में चल रहा है। यह तीन दिवसीय कार्निवाल है। इसका आगाज यूटी प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने फ्लोट्स रैली को फ्लैग ऑफ से किया।
विज्ञापन
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
3 of 20
इस बार यह कार्निवल क्लीन एंड ग्रीन का संदेश लेकर आया है। कार्निवाल में मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
4 of 20
कार्निवाल के पहले दिन लोग उत्साहित दिखे। सैकड़ों स्टूडेंट्स कार्निवल में पहुंचे। कई स्टूडेंट्स ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। उन्होंने मजेदार खाने का स्वाद चखा। लोगों ने ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
5 of 20
आपको टैटू या स्केच बनवाना हो तो कार्निवल में चले आएं। टैटू व स्कैच बनाने के लिए यहां आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10 के स्टूडेंट मौजूद हैं। लड़कियां नेल्स पर टैटू भी बनवा सकती हैं।
विज्ञापन
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
6 of 20
कार्निवाल में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के स्टॉल पर ऑन द स्पॉट कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें फोटो कैप्शन देना, शायरी कोटेशन, पहेलियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
7 of 20
गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर-10 की स्टूडेंट्स ने घर के बेकार सामान के सही उपयोग का तरीका ढूंढा है। स्टूडेंट्स ने बेकार सामान से पॉट होल्डर, प्लेट मैट्स, हैंडी बास्केट, शगुन के लिफाफे, पाउच, पेपर बैग आदि सामान तैयार किया है।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
8 of 20
चंडीगढ़ कार्निवल में आर्यन्स कॉलेज ने भी स्टॉल लगाया है। कॉलेज तीनों दिन स्टॉल लगाएगा। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को कॉलेज की ओर से चलाए जा रहे कोर्स की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कॉलेज की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए एक लक्की ड्रा आयोजित किया जा रहा है। इसका ड्रा 30 नवंबर को निकाला जाएगा। इसके तहत एक लकी विनर को टैब गिफ्ट किया जाएगा।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
9 of 20
कार्निवाल में तमिलनाडु से आए कलाकारों ने लोकनृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने काराघाटा कालई कुजुहू नृत्य पेश किया। इसमें घोड़े की कठपुतली के साथ कलाकारों ने डांस किया।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
10 of 20
आप चल-चलकर थक जाएं तो कार्निवल में फ्लोट राइड है। आर्ट्स कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इन्हें तैयार किया है। इन्हें किसी को डोरेमोन की तरह सजाया है तो किसी को हैरी पॉटर की तरह। इन्हें कार्निवल की थीम के तहत तैयार किया गया है।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
11 of 20
सेक्टर-10 स्थित आर्ट्स कॉलेज की स्टूडेंट बीबेक कौर कार्निवल में होममेड चॉकलेट्स लाईं हैं। बीबेक ने बताया कि ये चॉकलेट्स वह खुद तैयार करती हैं। इसमें सबसे खास है कॉफी टिक्का। ये चॉकलेट इंडिया में और कहीं नहीं मिलती। वे इसे पहली बार थाइलैंड से लाई थीं। इसके बाद से वे इसे यहां खुद तैयार करती हैं। इनकी कीमत 15 से 100 रुपये तक है।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
12 of 20
कार्निवल में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी स्टॉल लगाया है। इसमें युवाओं को ट्रैफिक नियम बताए जा रहे हैं।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
13 of 20
कार्निवाल की फ्लैग ऑफ रैली के दौरान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए स्टूडेंट्स।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
14 of 20
कार्निवाल की फ्लैग ऑफ रैली के दौरान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए स्टूडेंट्स।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
15 of 20
कार्निवाल की फ्लैग ऑफ रैली के दौरान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए स्टूडेंट्स।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
16 of 20
शहरवासियों के समक्ष अपने द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पेश करके उन्हें आमंत्रित करते हुए कॉलेज स्टूडेंट्स।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
17 of 20
कार्निवाल में बच्चों के चहेते भीम और डोरेमोन भी हैं तो चले आइए अपने बच्चों को लेकर शाम में। उनका घूमना भी हो जाएगा और मनोरंजन भी।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
18 of 20
देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल में आपको ये रंगबिरंगी और खूबसूरत कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।
आइए! देखिए, कार्निवाल की खूबसूरत, रंग-बिरंगी दुनिया
19 of 20
कार्निवाल के पहले दिन प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा के साथ उनके दोनों बच्चे भी आए। इस दौरान कार्निवाल में दोनों में जमकर मस्ती की।