फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है कहां से है वो चाय वाली, जो बनी बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर?

Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
ये कहानी नहीं, एक महिला की जिंदगी का असली सच है, जोकि चाय वाली से बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर बन गई। देखिए, ये सक्सेस स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
चंडीगढ़ में जन्मी लड़की आस्ट्रेलिया में जाकर चाय वाली बन गई और सभी उसकी चाय के मुरीद है। इनका नाम है उपमा विरदी। ये भारतीय मूल की हैं। इनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। आस्ट्रेलिया में इन्होंने चाय का बिजनेस शुरू किया है। वहां इन्होंने चाय वाली नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसमें आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
विर्दी ने बताया मेरे दादाजी आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। वो अपनी डिस्पेंसरी में आयुर्वेदिक चाय बनाया करते थे। उन्होंने मुझे भी आयुर्वेदिक चाय बनाया सिखाया था। कुछ ही समय में विर्दी ने इस चाय को ऑनलाइन बेचना शुरू किया। सोशल मीडिया पर कई तरह के कैम्पेन चलाने के बाद विर्दी को यह सफलता मिली।

4 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
आस्ट्रेलिया में हुए 'टी फेस्टिवल' में उपमा को विशेष तौर पर बुलाया गया था। यहां उन्होंने कहा कि मैं आस्ट्रेलिया के लोगों को बताना चाहती हूं कि भारतीय 'चाय का स्वाद दुनिया के बाकी देशों की चास से अलग है, क्योंकि हम भारतीय चाय को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें इलायची, लौंग तथा कई तरह की बूटियों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
पेशे से वकील 26 साल की उपमा ने चाय को ना केवल बिजनेस के तौर पर अपनाया बल्कि इसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एक नई पहचान भी मिली है। इतनी ही नहीं उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिजनेसवूमेन ऑफ द ईयर 2016 के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। उपमा विर्दी की यह फोटो चाय वाली नामक ट्विटर अकाउंट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आस्ट्रेलिया में चाय वाली भारतीय लड़की उपमा विर्दी
विर्दी ने कहा मेरा मकसद ऑस्ट्रेलियन समाज को चाय के जरिए भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाना था। वे लोगों को परफेक्ट चाय बनाना सिखाने के लिए वर्कशॉप भी चलाती हैं। हालांकि अभी भी उन्होंने लॉ फर्म में अपनी जॉब नहीं छोड़ी है। आज भी वो बताती हैं कि उनके पैरेन्टस कभी नहीं चाहते थे विर्दी भी चाय वाली बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें