फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची देगी बच्चे को जन्म, जानिए फिर मां और बच्चे का क्या होगा?

Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
नई दिल्ली/चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
minor rape
10 साल की रेप पीड़िता बच्चे को जन्म देगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उसके गर्भपात की इजाजत नहीं दी। लेकिन सवाल ये हैं कि उसके बाद मां और बच्चे दोनों का क्या होगा।
विज्ञापन

2 of 7
child rape
इसका जबाव ये है कि बच्ची को कई सालों तक काउंसिलिंग की जरूरत पड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह दस वर्षीय बच्ची और उसके अंदर पल रहे बच्चे की जान को खतरे को देखते हुए गर्भपात की इजाजत नहीं दे सकती। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद बच्ची को बरसों तक काउंसिलिंग की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि उसे इस बुरे हादसे से निकालना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
rape demo pic
इसके लिए उसे तीन आर यानी रेस्पेक्ट (सम्मान), रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) और रिजिलियन्स (दुख से उबरने के कौशल) पर केंद्रित काउंसिलिंग की जरूरत पड़ेगी। मुंबई के मनोविज्ञानी हरीश शेट्टी कहते हैं कि उसे अच्छी काउंसिलिंग के साथ सपोर्ट की जरूरत है। उसका पुनर्वास करना होगा। उसे ऐसी जगह रखना होगा जहां उसके साथ सम्मान का व्यवहार हो। यह बच्ची परिपक्वता हासिल करने के नजरिये से अभी बहुत छोटी है। 

4 of 7
रोहतक में मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
नई दिल्ली के मनोचिकित्सक समीर पारिख कहते हैं कि न सिर्फ बच्ची बल्कि उसके परिवार को भी मनोवैज्ञानिक सलाह की जरूरत होगी। इस तरह की सलाह बच्ची की डिलीवरी से जुड़ी त्रासदी और उस अनुभवों से गुजरने के संत्रास को कम करेगी। यह परिवार और बच्ची दोनों को बुरे दौर से गुजरने के बाद वापस सामान्य जिंदगी में आने में मदद करेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
रेप - फोटो : demo pics
मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ सोनल कुमटा का कहना है कि बच्ची की जान के लिए जन्म देना और गर्भपात दोनों बराबर जोखिम भरे हैं। मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया था कि बच्ची के लिए गर्भपात उसकी जान के लिए खतरा बन सकता है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की इजात नहीं दी थी। इसके बाद सर्वोच्च अदालत बच्ची को मुहैया कराई जा रही मेडिकल देखभाल पर संतोष जताया था।
विज्ञापन

6 of 7
बच्ची के साथ बलात्कार
सोशल वेलफेयर को सौंप सकते हैं बच्ची
गर्भपात की याचिका खारिज होने के बाद तय हो गया है कि दस साल की बच्ची बच्चे को जन्म देगी। जन्म के बाद परिजन बच्चे को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट को
सौंप सकते हैं। उसके देखभाल की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट की होगी और बाद में गोद लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेप (डेमो पिक)
यह है मामला
13 जुलाई को 10 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची छह माह से अधिक की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची ने बताया कि उसके मामा कुल बहादुर ने ही उसके साथ कई बार गलत काम किया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और मां की शिकायत के आधार पर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें