फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

Sun, 27 Sep 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
बेहद लोकप्रिय सीरियल अशोका के चाणक्य फेम मनोश जोशी ने कॉमेडी शोज पर तीखी टिप्पणी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसा कहा। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़ 
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

2 of 11
उन्होंने कहा कि आजकल के कॉमेडी शो में छिछोरापन होता है। मुझे छिछोरा और भद्दा कॉमेडी करना बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे कॉमेडी वहीं पसंद है जिसका कोई मायने हो। मैं कॉमेडी शो में तब नजर आऊंगा, जब साफ सु‌थरी कॉमेडी होगी।
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

3 of 11
मनोज जोशी चंडीगढ़ में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में 'चाणक्या' नाटक का मंचन करने आए थे। वे पिछले 25 सालों से इसका मंचन करते आ रहे हैं। यहां पत्रकारों से सीधी बातचीत में उन्होंने कुछ खास बातें बताईं। उनसे पूछे गए कुछ सवाल और जवाब इस तरह हैं-

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

4 of 11
सवाल: फिल्मों में आपको कॉमेडी रोल में ही देख गया है, ऐसा क्यों?
जवाब: अगर फिल्मों की बात करें तो मुझे फिल्मों में कॉमेडी रोल ही मिले हैं और दर्शक भी मुझे इसी रोल में पसंद करते हैं। कॉमेडी एक गंभीर विषय है। जिस कलाकार को उसकी डेप्थ का पता होगा वहीं इस रोल को समझ सकता है।
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

5 of 11
सवाल: एक्टिंग से आपके जीवन में क्या बदलाव आया?
जवाब: किसी भी किरदार का आप जितनी बार प्रयोग करते हैं उसमें उतना ही बदलाव आता है। हर प्रयोग के नए अर्थ मिलते हैं। चाणक्या नाटक मैं पिछले 25 सालों से कर रहा हूं। हर प्रयोग ने नई सीख मिली है और अभिनय दमदार होता गया। 
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

6 of 11
सवाल: चाणक्य नीति से आपको क्या सीख मिली?
जवाब: समाज और राष्ट्र के प्रति हर इंसान के दायित्व का मार्ग दर्शन करती है चाणक्य नीति। हर नाटक में अभिनय के बाद मेरी जिंदगी को नया आयाम और नई सीख मिली है। मैं चाहता हूं कि लोग समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी दायित्वों की पूर्ति हेतु चाणक्य नीति को जीवन में शामिल करें।
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

7 of 11
सवाल: थिएटर से आप कितना जुड़े हैं
जवाब: थिएटर मेरे लिए मां की गोद के समान है। वहां से मुझे एक्टिंग की तालीम मिली है। थिएटर का अभिनय सही मायने में सबसे पृथक है। क्योंकि थिएटर अभिनय की तालीम का केंद्र है।

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

8 of 11
सवाल: क्या आप ‘चाणक्य’ पर कोई फिल्म भी बनाएंगे
जवाब: चाणक्य पर फिल्म बनाने की भी योजना है। जल्द ही इस पर काम शुरू करूंगा।

सवाल: आपको लोग नाम से कम आपकी किरदार से ज्यादा जानते हैं
जवाब: अगर दर्शक एक एक्टर को उसके किरदार के नाम से जानते हैं तो उसके लिए सबसे बड़ी बात है।

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

9 of 11
मनोज जोशी ने बताया कि फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर अपनी फिल्मों के लिए उन्हें लकी मानते हैं। अब तक मनोज भंडारकर की पांच फिल्मों (ट्रैफिक सिगनल, कॉरपोरेट, पेज थ्री, आन, सट्टा) में काम कर चुके  है। इनमें तीन फिल्में कॉरपोरेट, ट्रैफिक सिगनल व पेज थ्री को काफी सराहना मिली।

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

10 of 11
अशोका सीरियल में चाणक्य के रोल के बारे में मनोज जोशी करहते हैं कि ये रोल मेरे लिए चाइलेंजिंग था। क्योंकि मैं पिछले 25 सालों से नाटक में चाणक्या का रोल कर रहा हूं। अशोका धारावाहिक में मेरा रिसर्च और अनुभव काम आया है।
विज्ञापन

कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी

11 of 11
चंडीगढ़ के टैगोर ‌थियेटर में अशोका के चाणक्य मनोज जोशी को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि धक्का मुक्की हो गई। पुलिस तक बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें