चैत्र नवरात्र में माता मनसा देवी में लगने वाले मेले के दौरान इस बार विजिटर्स वाई फाई सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। भक्तों को यह सुविधा बीएसएनएल उपलब्ध करवाएगा। मेले की शुरुआत के साथ ही यह सुविधा शुरू होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज व सीटीयू चंडीगढ़ की बसों का जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ बस स्टैंड और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मंदिर परिसर बस स्टैंड तक विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
माता मनसा देवी, पंचकूला
- फोटो : amar ujala
बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करवाने के लिए एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में 10 व्हील चेयर उपलब्ध होंगी। वहीं सभी मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। दरबार में आने वाले चढ़ावे की रिपोर्ट श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सफाई के लिए 110 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
माता मनसा देवी, पंचकूला
पांच स्थायी शौचालय के अलावा 70 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। नवरात्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज फॉगिंग की जाएगी। माप तोल विभाग द्वारा प्रसाद के माप पर नजर रखी जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सैंपल भरें जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व माप तथा प्रसाद के उचित मूल्य पर नियंत्रण रखा जाएगा। सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से मंदिर परिसर में स्थित लाइब्रेरी के पास सूचना केंद्र स्थापित किया गया है।
4 of 6
माता मनसा देवी, पंचकूला
इस सूचना केंद्र पर श्रद्धालु खोया या पाया संबंधित सूचनाएं प्रसारित करवा सकते है। सूचना केंद्र की सभी सुविधाएं नवरात्र मेला में नौ दिन तक 24 घंटे प्रसारित होंगी। सूचना केंद्र में विभाग के कर्मचारी व अधिकारी हर समय उपस्थित रहेंगे। मेला परिसर में सुरक्षा के लिए 800 जवान तैनात होंगे और 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान मेला परिसर में मुख्यद्वार पर पांच मेटल डिटेक्टर स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने दी।
विज्ञापन
5 of 6
माता मनसा देवी, पंचकूला
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ वीरवार को श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सभागार में नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में 16 स्थानों पर नाके लगेंगे। सभी पुलिस कर्मियों के पास वॉकीटाकी होंगे। उन्होंने कहा कि नगराधीश ममता शर्मा को मुख्य मेला अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व प्रोटोकोल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण सहित बोर्ड अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी8 अप्रैल को सुबह 9 बजे माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करेंगे तथा घट स्थापन व हवन में भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार नवरात्र में सायं 7 से 12 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग हरियाणा की मार्फत कला चेतना मंच के हरविंद्र सिंह राणा व पार्टी, 9 अप्रैल को सिद्धार्थ मोहन, 10 अप्रैल को उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की मार्फत प्रसिद्ध भजन गायत अनूप जलोटा, 11 अप्रैल को सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के ईश्वर व पार्टी, 12 अप्रैल को उत्तर क्षेत्रीय व सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की मार्फत प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौंडवाल, 13 अप्रैल को सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग की मार्फत संदीप सैनी व अश्विनी पार्टी, 14 अप्रैल को अजय बेदी द्वारा श्रद्धालुओं को माता के भजन व भेंट सुनाकर मंत्रमुग्ध किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक भगवत कथा सत्संग भवन में आयोजित की जाएगी।