संयुक्त पात्रता परीक्षा आज और कल चार चरणों में होगी। 1400 केंद्रों में 13 लाख 48 हजार 697 युवाओं के लिए सरकार ने 12 हजार बसों की व्यवस्था की है। परीक्षा के पहले दिन बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों का मेला नजर आया।
हरियाणा में लंबे समय से ग्रुप सी के पदों पर नौकरी की राह देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में भी सुबह से परीक्षार्थियों का मेला सेक्टर 17 पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
2 of 7
सीईटी परीक्षा आज
- फोटो : अमर उजाला
सीईटी की परीक्षा के लिए शनिवार को लाखों परीक्षार्थी चंडीगढ़ में पहुंचे। इस दौरान बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सुविधा के लिए बसें तो मौजूद रही लेकिन विद्यार्थियों को पता नहीं चल पाया कि किस सेंटर के लिए कौन सी बस जा रही है। बसों में विद्यार्थियों को ओवरलोड करके सेंटरों तक ले जाया गया।
विज्ञापन
3 of 7
सीईटी परीक्षा के लिए बस में लटक कर जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया गया है। 5500 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सरकार का अधिकतर अमला परीक्षा के इंतजाम में लगा है।
4 of 7
सीईटी परीक्षा आज
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग हुई। उसके लिए भी उन्हें लंबी लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। माइक लगाकर परीक्षार्थियों को लाइनों में आने के लिए सूचित किया गया।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार परीक्षा में महिला अभ्यार्थियों की संख्या 6 लाख पांच हजार 583 हैं, जबकि पुरुष सात लाख 43 हजार 114 हैं। एक सत्र में तीन लाख 62 हजार परीक्षार्थी बैठ सकेंगे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सीईटी परीक्षा आज
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के कारण आम यात्रियोें को परेशानी न हो, इसके लिए 26 व 27 जुलाई को परीक्षार्थियों को लाने व ले जाने में लगी रोडवेज बसों में अब आम आदमी भी यात्रा कर सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी 350 बसों की व्यवस्था की गई है।
चंडीगढ़ सेक्टर 21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल और सेक्टर 10 के सरकारी स्कूल में परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की लाइन लग गई है। प्रशासन की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमें परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को समस्या आने पर फोन करने की सलाह दी गई है। हालांकि दूर दराज से आए परीक्षार्थियों को इस नंबर की कोई जानकारी नहीं थी।