चंडीगढ़ में हो रहे सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल ) के मैच में बंगाल टाइगर्स ने पंजाब दे शेर की टीम को उसके की घ्ार में 25 रनों से हरा दिया। तस्वीरों में पूरी खबर।
Trending Videos
विज्ञापन
CCL: बंगाल टाइगर्स के सामने ढ़ेर हुए पंजाब दे शेर
2 of 7
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का यह मुकाबला सेक्टर 16 में श्ानिवार को खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए बंगाल टाइगर्स ने बीस ओवर में 224 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से यूसूफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
CCL: बंगाल टाइगर्स के सामने ढ़ेर हुए पंजाब दे शेर
3 of 7
यूसूफ ने कुल 50 गेंदे खेलीं। इस तूफानी पारी में सात छक्के और 9 चौके जमाए। अन्य बल्लेबाज जीशू ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में बिनू ढिल्लों और सोनू सूद ने एक-एक विकेट चटकाए।
CCL: बंगाल टाइगर्स के सामने ढ़ेर हुए पंजाब दे शेर
4 of 7
224 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब दे शेर की टीम बीस ओवर में 5 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। टीम से रमीत ने सबसे अधिक 68 रन बनाए। बबल राय ने 39 रन ठोके।
विज्ञापन
CCL: बंगाल टाइगर्स के सामने ढ़ेर हुए पंजाब दे शेर
5 of 7
दिन में खेले गए मैच में भोजपुरी दबंग की टीम ने मुंबई हीरोज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। लीजा रे, जावेद जाफरी सीसीएल मैचों में हिस्सा लेने वाली टीमों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन
CCL: बंगाल टाइगर्स के सामने ढ़ेर हुए पंजाब दे शेर
6 of 7
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई हीरोज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए। एस कोछड़ 21 गेंदों पर 43 रन बनाकर भोजपुरी गेंदबाज खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि रितेश देशमुख 13 गेंदों पर 7 रन बनाकर ओहजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुरी दबंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आदित्य ओझा और उदय तिवारी ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 110 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उदय तिवारी ने 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 90 और आदित्य ओझा ने नाबाद 56 रन बनाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।