फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बीजेपी की 'सुनामी', पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज हारे, देखें कौन बने विजेता

Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने दसों सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस सहित अन्य भाजपा के रास्ते की रुकावट नहीं बन पाए। रोहतक और सोनीपत सीट पर निगाहें टिकाए भाजपा यहां अपना परचम लहराने में सफल रही हैं। हुड्डा-पिता पुत्र को शिकस्त दे भाजपा ने प्रदेश में एकछत्र जीत हासिल की है।
विज्ञापन

2 of 6
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
करनाल से मुख्यमंत्री के चहेते संजय भाटिया ने सूबे में सबसे ज्यादा वोट मार्जिन 656142 के अंतर से जीते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 911594 मत हासिल कर हरियाणा में नया रिकॉर्ड कायम किया है। भाटिया के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 255442 वोट मिले। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना गढ़ नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक ने उन्हें 164864 वोटों से हराया। उधर, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी रोहतक सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से हार गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
Kumari Shailja - फोटो : फाइल फोटो
हिसार सीट से विधायक दंपति कुलदीप और रेणुका बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई जो कि कांग्रेस के प्रत्याशी थे, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के पूर्व आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह से हार गए। भव्य तीसरे स्थान पर रहे, यहां से निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला दूसरे स्थान पर रहे। चार बार की कांग्रेस सांसद रही कुमारी सैलजा अपने प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया से हार गई।

4 of 6
Dushyant - फोटो : फाइल फोटो
उधर, फरीदाबाद व गुरुग्राम सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज कर अपने गढ़ में अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा की इस जीत ने प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। पहली बार भाजपा ने सूबे की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है।

अंबाला सीट -
जीते : रतनलाल कटारिया, वोट मिले : 744438  (भाजपा)
हारे : कुमारी सैलजा वोट मिले : 403678 (कांग्रेस)
तीसरे:  स्थान पर रहे :  नरेश सारन, वोट मिले : 96205  (बसपा)

कुरुक्षेत्र सीट  -
जीते -  नायब सैनी, वोट मिले : 688629 (भाजपा)
हारे- निर्मल सिंह, वोट मिले : 304038 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : शशि सैनी, 75625  (बसपा)
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन चौटाला
करनाल सीट -
जीते- संजय भाटिया, वोट मिले : 911594  (भाजपा)
हारे- अरविंद शर्मा, वोट मिले : 255452 (कांग्रेस)
तीसरे- स्थान पर रहे : पंकज, वोट मिले : 67183 (बसपा)

सोनीपत सीट
जीते - रमेश चंद्र कौशिक, वोट मिले: 587664 (भाजपा)
हारे - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वोट मिले : 422500 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : दिग्विजय चौटाला, वोट मिले : 51162 (जजपा)

रोहतक सीट
जीते-  अरविंद शर्मा, वोट मिले, 566242 (भाजपा)
हारे-  दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वोट मिले, 563606 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : कृष्ण पांचाल, वोट मिले: 38163  (बसपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
सिरसा सीट
जीते- सुनीता दुग्गल, वोट मिले: 714351  (भाजपा)
हारे- अशोक तंवर, वोट मिले : 404433  (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : चरणजीत सिंह रोढ़ी, वोट मिले 88093 (इनेलो)

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट
जीते- धर्मबीर सिंह, वोट मिले: 725725  (भाजपा)
हारे- श्रुति चौधरी, वोट मिले:  290463 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे :  स्वाति यादव, वोट मिले: 84236 (जजपा)

फरीदाबाद सीट
जीते- कृष्णपाल गुर्जर, वोट मिले: 913222 (भाजपा)
हारे- अवतार सिंह भड़ाना, वोट मिले: 274983 (कांग्रेस)
तीसरे स्थान पर रहे - मनधीर मान, वोट मिले: 913222  (बसपा)

गुरुग्राम सीट
जीते - राव इंद्रजीत सिंह, वोट मिले : 881546  (भाजपा)
हारे-  कैप्टन अजय यादव, वोट मिले: 495290 (कांग्रेस)
तीसरे स्थान पर रहे - चौधरी रहीस खान, वोट मिले 26756 (बसपा)

हिसार सीट
जीते -
बृजेंद्र सिंह, वोट मिले: 603289 (भाजपा)
हारे -  दुष्यंत चौटाला, वोट मिले : 289221(जजपा)
तीसरे स्थान पर रहे-  भव्य बिश्नोई, वोट मिले:184369  (कांग्रेस)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें