भगवंत मान
- फोटो : File Photo
अंतिम चरण की मतगणना तक मान लीड बनाए हुए थे। भगवंत मान ने केवल सिंह ढिल्लों को 1,9,642 वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। कुल 11,02353 मतों में से भगवंत मान को 4,12,201, कांग्रेस प्रत्याशी केवल ढिल्लों को 3,02,529 मत मिले जबकि अकाली-भाजपा प्रत्याशी परमिंदर सिंह ढींढसा को 2,62,622, अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान को 48,234 और पीडीए के जस्सीजसराज को 20,016 वोट ही मिले। इसके अलावा 6426 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।