फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स

Sat, 29 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
10 पहियों वाला ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे आ गिरा। नीचे से एक साइकिल वाला जा रहा था लेकिन चमत्कार देखिए कैसे यह मौत को मात देकर बच निकला...
विज्ञापन

2 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां फोकल प्वाइंट चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से जाते फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गुजर रहे ऑटो पर जा गिरा।
विज्ञापन

3 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। अमृतसर से जालंधर आ रहा एक खाली दस टायरों वाला ट्रक फ्लाईओवर से नीचे ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। ट्रक के गिरने की आवाज से ही काफी हड़कंप मच गया था। 
 

4 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
ट्रक ड्राइवर नारायण सिंह निवासी रईया ने बताया कि वह अमृतसर से ट्रक में सामान लेकर आ रहा था कि फ्लाईओवर पर अचानक कार के सामने आ जाने से ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। इसमें ऑटो चालक मानवदीप निवासी हरगोबिंद नगर धोगड़ी मोहल्ला गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
इस दौरान ट्रक चालक को भी चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आईओ सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर थाना 8 की पुलिस पहुंची और घायल दोनों चालकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रक ड्राइवर के दोनों पैरों की हड्ढिया टूट गई हैं। उसका सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक फ्लाईओवर के ज्यादा ऊंचाई से नहीं गिरा और किस्मत की वजह से दोनों ड्राइवर बच गए। लोगों का कहना है कि शुक्र है कि ट्रक ऑटो की एक साइड पर गिरा, जिसकी वजह से दोनों चालक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसा चलते ट्रक की टायर निकलने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें