नाइलिट बिल्डिंग से करीब ढाई सौ मीटर दूर बैंक स्केयर सेक्टर-17 में रीजनल सिंडीकेट बैंक में वीरवार सुबह एसी ऑन करते ही आग लग गई। चौकीदार ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बैंक में ऐसी आग, सब कुछ तबाह
2 of 6
पहले फायर ब्रिगेड के तीन टेंडर मौके पर पहुंचे। आग इतनी बिकराल थी कुछ ही देर में पूरी इमारत में धुआं भर गया। इस कारण फायर कर्मचारियों को अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बैंक में ऐसी आग, सब कुछ तबाह
3 of 6
फायर कर्मचारियों ने बैंक का शटर तोड़कर आग वाली जगह पर और एक टेंडर से बैंक के पिछले हिस्से में पानी फेंका गया। इस दौरान चार और फायर टेंडर बुलाए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
चंडीगढ़ के बैंक में ऐसी आग, सब कुछ तबाह
4 of 6
बैंक में आग लगने से कंप्यूटर और रिकार्ड जलकर राख हो गया। इसके चलते एक सप्ताह तक बैंक में काम ठप रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बैंक में ऐसी आग, सब कुछ तबाह
5 of 6
सेक्टर-17 का रीजनल बैंक चंडीगढ़ और पंजाब की शाखाओं के साथ जुड़ा है। इसके चलते सारा रिकार्ड उनके बैंक में ही था। आग लगने से बैंक को बड़ा नुकसान हुआ है।
आग लगने की सूचना मिलते ही एडीसी तन्वी गर्ग मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग लगने का कारण पता करने के आदेश दिए हैं। बैंक कर्मचारी आग लगने से नुकसान की डिटेल इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।