चंडीगढ़ का यह 'छोटा ठाकुर' पीके स्टाइल में हाथ में रेडियो लिए पूछ रहा है- कालाधन कब आएगा? देखिए इसके कारनामें...
विज्ञापन
2 of 8
The Slum Star
‘द स्लम स्टार्स’, ऐसे तीन बच्चों की कहानी है जो गलत लोगों के चंगुल से तो अपने आप को छुड़ाते हैं। साथ ही लोगों के लिए एक मिसाल कायम भी करते हैं कि अगर हिम्मत और जज्बा हो तो कोई काम कठिन नहीं होता।
विज्ञापन
3 of 8
The Slum Star
फिल्म में एक नन्हा बच्चा बार-बार कालेधन की तलाश करता हुआ नजर आता है। फिल्म में जूनियर पी.के. की तरह दिखने वाला यह बच्चा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का अभिराज सिंह ठाकुर है।
4 of 8
The Slum Star
चंडीगढ़ का साढ़े चार साल का अभिराज सिंह ठाकुर जुलाई के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रही 'द स्लम स्टार्स' से अपना डेब्यू करने जा रहा है। जिस समय फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, उस समय अभिराज महज साढ़े तीन साल का था। लेकिन आत्मविश्वास और लगन के कारण कैमरे के सामने काम करने में उसे जरा भी झिझक महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 8
The Slum Star
अभिराज को जब डायलॉग दिए जाते थे तो वह चंद मिनट में उसे याद कर तैयार हो जाता था और यही नहीं एक्टिंग सुनते ही अपना काम शुरू कर देता था। वह डायरेक्टर की कमांड को ऐसे फॉलो करता था जैसे पहले भी काम कर चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
The Slum Star
हालांकि यह उसकी पहली फिल्म है, लेकिन उसकी डायलॉग डिलीवरी ऐसी होती थी जैसे अनुभवी बाल कलाकार करते हैं। अभिराज ने जिस मासूमियत के साथ डायलॉग डिलीवरी की उससे उसके कैरेक्टर में और अधिक जान आ गई है।
विज्ञापन
7 of 8
The Slum Star
कालका की 17 वर्षीय वैशाली चौधरी भी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे तीन बच्चों के साथ मुलाकात के बाद दोस्ती होती है और उनके साथ रहना, खेलना-कूदना शुरू कर देती है।
इसके अलावा पार्टी के दौरान भी वैशाली चौधरी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। इससे पहले भी वैशाली चौधरी एक शॉर्ट और एक फीचर फिल्म में काम कर चुकी हैं। वैशाली ने मुंबई में ही जाने-माने कलाकारों के सानिध्य में अभिनय की बारीकियां सीखी है।