एटीएम से पैसे निकालने वालो लोगों के लिए बड़े काम की खबर है। ध्यान से पढ़ लीजिए, एक बड़ा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
atm
दरअसल, एक मार्च से देश के तीन बड़े बैंकों एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक ने नकद निकासी पर फीस वसूलने का नियम लागू किया है। बता दें कि इन्होंने एटीएम से नकद निकासी पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया है। एटीएम से नकद निकासी पर रिजर्व बैंक के पुराने नियम ही लागू होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
एटीएम के सामने लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक बैंक अधिकारी ने बताया कि फीस वसूलने का यह नियम सिर्फ इन तीन बैंकों में जाकर खातों से नकद लेन-देन करने पर लगेगा। चार से अधिक बार लेन देने करने पर 150 रुपये शुल्क लगेगा। एसबीआई 1 अप्रैल से बैंक खाते से तीन से अधिक बार नकद लेन-देन पर 50 रुपये शुल्क वसूल करेगा।
4 of 5
एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लाइन।
एटीएम से नकद निकासी पर रिजर्व बैंक का 1 दिसंबर 2014 का पुराना नियम ही लागू होगा। इसका मतलब ये होगा कि ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से पांच बार मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं। इससे अधिक पर 15 से 20 रुपये का शुल्क लगता है।
दूसरे बैंक के एटीएम से चार महानगरों में तीन बार मुफ्त पैसे निकाल सकते हैं, जबकि अन्य शहरों में पांच बार मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं। नोटबंदी के समय यह नियम रोक दिए गए थे, लेकिन अब फिर से लागू हो गया है।