फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

Sun, 03 Jan 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 10
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मिमिक्री करने पर भड़के डेरा प्रेमियों ने जमकर बवाल काटा। मामले में अभिनेता कीकू शारदा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

2 of 10
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। टिप्पणी से भड़के डेरा प्रेमियों ने हिसार रोड पर संगत घर के सामने नेशनल हाइवे को करीब एक घंटे तक जाम रखा। डेरा प्रेमियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मिमिक्री करने वाले हास्य अभिनेता कीकू शारदा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया तब जाकर डेरा प्रेमियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

3 of 10
पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा संगत के लोकल इंचार्ज लक्ष्मण दास अरोड़ा इंसा की शिकायत पर कीकू के खिलाफ भादंसं की धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कीकू की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी गई है। हालांकि कार्यक्रम दिखाने वाले चैनल के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है।

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

4 of 10
गौरतलब है कि इस मामले को लेकर डेरा के हजारों श्रद्धालु पिछले दो दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को ही हजारों की संख्या में डेरे की महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु हिसार रोड स्थित संगत घर में जुटना शुरू हो गए थे। संगत घर में जिले के सभी इलाकों से लोग कैंटर, ट्रकों, कारों और बाइकों पर संगत घर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

5 of 10
संगत घर में डेरा प्रेमियों के जुटने की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस अधिकारी भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए। एएसपी गंगाराम पूनियां, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया और टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर सुबह ही सिटी थाने में पहुंच गए और पल-पल की खबर लेते रहे। इस दौरान विभाग ने भी शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही सिटी थाने में भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

6 of 10
सुबह से संगत घर में पहुंची संगत के लिए डेरा की ओर से ही हर चीज के लिए व्यवस्था की गई थी। डेरा में सुबह से ही हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम शुरू कर दिए गए थे। सुबह डेरा के संगत घर में भीड़ शुरू होते ही सत्संग शुरू कर दिया गया जो दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसके बाद संगत घर में ही बिठाकर संगत को लंगर कराया गया।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

7 of 10
नेशनल हाइवे पर जाम लगने के बाद कुछ वाहन चालक हाइवे के साथ लगते सेक्टर-3 में से होकर निकलने लगे तो गुस्साए डेरा प्रेमियों ने उन रास्तों को भी ब्लॉक कर दिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने निकल रहे कई वाहनों को जबरदस्ती भी रुकवा दिया। सेक्टर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस को भी जबरदस्ती रुकवा दिया गया जिसके कारण सवारियों को शहर तक पैदल ही आना पड़ा।

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

8 of 10
जाम के दौरान डेरा प्रेमी नेशनल हाइवे पर तीन जगह जाम लगाकर बैठे रहे। कुछ डेरा प्रेमी हिसार चुंगी के पास रोष मार्च कर रहे थे तो पुलिस के रोकने पर वो वही सड़क पर ही बैठ गए। इसके अलावा हिसार रोड पर सेक्टर के मोड़ के पास भी सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु सड़क रोक कर बैठ गए। इसके अलावा भूना मोड़ को हिसार मोड़ से जोड़ने वाली सेक्टर की सड़क पर भी श्रद्धालु रास्ता रोक कर बैठे थे।

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

9 of 10
काफी देर से श्रद्धालुओं को समझाने में जुटे डीएसपी शमशेर सिंह दहिया आखिरकार डेरा की लोकल कमेटी के सदस्यों को एसपी से मिलने के लिए राजी करने में सफल हो गए। इसके बाद डेरा कमेटी के हेमंत चुघ, लक्ष्मण अरोड़ा और राजकुमार कामरा सहित लगभग 7 लोग एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री से डेराप्रेमियों में बवाल, अभिनेता पर केस

10 of 10
लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान डेरा कमेटी ने एक नई शिकायत पुलिस कप्तान को दी। जिसके बाद एसपी ने उक्त अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के आश्वासन दिया। एसपी के आश्वासन मिलते ही डेरा कमेटी के सदस्य वापिस जाम की जगह पहुंचे और डेरा अनुयायियों को सारी बात बताकर उनसे जाम खोलकर संगत घर चलने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें