पहले हाईकोर्ट के जज, फिर जिला अदालत के जज के बाद अब नगर निगम की मेयर भी साइकिल पर नजर आईं। देखिए, कैसा था नजारा?
विज्ञापन
Pics: निगम की हाउस मीटिंग में साइकिल से पहुंचीं 'दबंग' मेयर
2 of 5
बुधवार को हाउस मीटिंग थी और चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा बुधवार सुबह सेक्टर-24 स्थित अपने घर से नगर निगम तक साइकिल चलाकर पहुंचीं।
विज्ञापन
Pics: निगम की हाउस मीटिंग में साइकिल से पहुंचीं 'दबंग' मेयर
3 of 5
ऐसे में जब लोगों ने मेयर को साइकिल से जाते हुए देखा तो इसकी सराहना की। दरअसल, इन दिनों शहर की कई मशहूर हस्तियां फिट रहने का मैसेज देने के लिए साइकिल से ऑफिस जा रहे हैं।
Pics: निगम की हाउस मीटिंग में साइकिल से पहुंचीं 'दबंग' मेयर
4 of 5
मेयर पूनम शर्मा के सुरक्षा में लगा जवान भी साइकिल पर सवार होकर उनके साथ चला। मेयर ने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक और प्रदूषण बढ़ रहा है। यहां अभी तो हालात ठीक हैं, लेकिन ऐसा ही चलता रहा तो सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
Pics: निगम की हाउस मीटिंग में साइकिल से पहुंचीं 'दबंग' मेयर
5 of 5
मेयर के मुताबिक इन्हीं हालातों को बदलने की सोच के साथ मैंने साइकिल से हाउस मीटिंग में जाना उचित समझा। वैसे आज मुझे बचपन की याद आ गई। उल्लेखनीय है कि मेयर को बुलेट और ट्रैक्टर की सवारी भी काफी पसंद है।