टक्कर के बाद कार करीब सात फुट ऊंचाई तक उछल कर सड़क पर उल्टी होकर गिरी। इससे सड़क भी धंस गई। राहगिरों ने तुरंत इकट्ठे होकर कार को सीधा किया। साथ ही कार में सवार तीनों लोगों को निकाला। हादसे में घायल हुए कार चालक समेत चार लोगों को राहगिरों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। वहां से दो को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा, देखिए दिल दहला देंगी तस्वीरें
2 of 6
हादसा दोपहर सवा दो बजे के बाद का बताया जा रहा है। स्कूटर सवार तीनों युवक फेज-3बी1 मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं। वे छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। जब वह बलौंगी रोड पर स्थित कुभड़ा लाइट पर गुरुद्वारा सिंह शहीदां रोड की तरफ मुड़े तो इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही फोर्ड फीगो कार ने रेड लाइट जंप कर स्कूटर को हिट कर दिया।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा, देखिए दिल दहला देंगी तस्वीरें
3 of 6
स्कूटर सवार छात्र सड़क पर उछलकर गिर गए, जिससे उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आईं। जब तक हादसे में घायल विद्यार्थी कुछ संभल पाते इसी बीच सड़क पर गिरे छात्र के सिर से कार का टायर गुजर गया। इसके बाद कार काफी दूरी तक स्किट करती चली गई और डिवाडर से टकरा गई।
मोहाली में हादसा, देखिए दिल दहला देंगी तस्वीरें
4 of 6
इसके बाद भी कार रुक नहीं पाई और करीब सात फुट तक उछलकर जोर से सड़क पर उल्टी होकर गिर गई। कार को पीयू का छात्र मंदीप चला रहा था। उसे भी फोर्टिस अस्पताल में भरती करवाया गया है। घायलों में ग्यारहवीं के छात्र कंडाला निवासी हरविंदर उर्फ हैरी व अवतार सिंह हैं। जबकि तीसरा घायल बारहवीं का छात्र कुंभड़ा निवासी मनजीत सिंह जोगा है।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा, देखिए दिल दहला देंगी तस्वीरें
5 of 6
तीनों घायल का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। मनजीत को देर शाम पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कार मालिक फेज-3 ए निवासी बलबीर सिंह भी पहुंचे।
कार मालिक फेज-3 ए निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह मंडी बोर्ड से रिटायर है। जैसे ही वह दोपहर को खाना खाने लगे तो इसी बीच उनके साले का बेटा मंदीप कार लेकर गुरुद्वारा सिंह शहीदां की तरफ निकल गया। उसके साथ उनका दोहता दस वर्षीय मिलन और एक अन्य आदमी था। हादसे में मंदीप को ही चोट आई, जबकि अन्य दोनों सुरक्षित है।