चुनावी सियासत में आजकल एक नई हलचल मची हुई है। महलों में रहने वाली राजकुमारी वोट के लिए गलियों में घूम रही हैं। देखिए
विज्ञापन
2 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
पंजाब के पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर कौर इन दिनों अपने दादा कैप्टन अमरिंदर के लिए वोट मांग रही हैं। बता दें कि सहर इंदर कौर कांग्रेस के पंजाब सीएम कैंडिडेट कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती है।
विज्ञापन
3 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
नामांकन भरने के बाद से कैप्टन भले ही अपने होमटाउन में प्रचार न करके पंजाब के अन्य हलकों में चुनावी बैठक और रैलियों में व्यस्त हैं लेकिन उनकी पत्नी परनीत कौर व अन्य रिश्तेदार जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब उनकी पोती व रणइंदर की बेटी सहर इंदर कौर भी प्रचार में जुट गई हैं।
4 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
21 साल की सहर पहली बार इस तरह से चुनाव प्रचार कर रही हैं। सहर इंदर कौर जब चुनाव कैंपेनिंग में निकलतीं हैं तो पारंपरिक कपड़े में एक सधे हुए नेता की तरह हाथ में मोबाइल होने के बावजूद हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
सहर ने अर्जुन अवार्डी व कैप्टन अमरिंदर सिंह के चचेरे भाई रणधीर सिंह के साथ हलके में चुनाव प्रचार संभाला है। सहर ने अपने कैप्टन दादा के लिए लोगों से वोट मांगे। हमेशा ग्लैमरस अंदाज में रहने वाली सहर ट्रेडिशनल लिबास में चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
लोग उनके साथ बेहद प्रेम के साथ मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैप्टन की पोती होने के नाते उनसे सहर का दोहरा रिश्ता है। सहर कहती हैं कि उनके खुद के लिए भले ही राजनीति नयी है लेकिन प्रचार से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। सहर ने चुनाव के बाद के लिए पंजाब के विकास का प्लान भी तैयार कर रखा है।
विज्ञापन
7 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं सहर इंदर कौर?
सहर इंदर कौर कैप्टन अरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह की बेटी हैं। 21 साल की सहर ने कोडईकनाल के स्कूल से पढ़ाई की है। दो साल से दादा के साथ सियासत सीख रही हैं। सहर इंदर कौर कौर का इंटरनेशनल फैशन एकेडमी पेरिस में दाखिला हो चुका है। वे इसी साल के अंत में वहां आर्ट एंड मार्केंटिंग की पढ़ाई करने चली जाएंगी।
राजनीति में आने की बात सहर खारिज भी नहीं करती लेकिन अभी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं। सहर इंदर को इलाके में लोग राजकुमारी कहकर ही पुकारते हैं। सहर के दादा कैप्टन अमरिंदर पटियाला के साथ साथ लंबी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सहर सिर्फ पटियाला में ही दादा के लिए वोट मांग रही हैं।