फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवानों के लिए कांग्रेस ने किया ऐसा ऐलान, जियो का ऑफर भी फेल

Sun, 27 Nov 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
नौजवानों के लिए कांग्रेस का बड़ा एलान
रिलायंस जियो ने तो सिर्फ कुछ महीनों के लिए फ्री इंटरनेट और कॉलिंग दिया था, लेकिन आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने बहुत बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 12
नौजवानों के लिए कांग्रेस का बड़ा एलान
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। कैप्टन ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर वह पंजाब के पचास लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन देंगे।
विज्ञापन

3 of 12
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में करीब पचास लाख 18-35 साल के नौजवान हैं। सत्ता में आने पर वह इन सभी को स्मार्ट फोन मुफ्त देंगे। इसमें एक साल केलिए कॉलिंग और डाटा भी मुफ्त होगा। 

4 of 12
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पहले साल तीस लाख युवाओं को फोन मिलेंगे, उसके बाद हर साल दस-दस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर फोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि इस पर तीन सौ से चार सौ करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च आएगा, जोकि बजट के .1 प्रतिशत से भी कम है। बजट में ही इसका प्रावधान किया जाएगा। फोन लेने के लिए युवाओं को कैप्टन समार्ट कनेक्ट डॉट कॉम पर तीस नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

6 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
 मौके पर ही कई युवाओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवाया। लाभार्थी के लिए पंजाब का मूल निवासी होना जरूरी है। उस दसवीं पास होना चाहिए और परिवार की सालाना आय छह लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
रजिस्ट्रेशन के आधार पर स्मार्ट फोन देने की प्राथमिकता तय की जाएगी। कार्यक्रम केदौरान युवाओं को दिए जाने वाले फोन पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

8 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
बेअंत सिंह मेमोरियल में आई-पैक की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूरे पंजाब से युवा पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में कैप्टन ने फेसबुक पर चेक-इन किया। साथ ही युवाओं से भी चेक-इन करने को कहा।

9 of 12
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन ने कहा कि इंटरनेट आज शिक्षा का अहम साधन बन गया है, इसलिए युवाओं को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पंजाब में बेरोजगारी दर 13.5 है, जो देश में सर्वाधिक है। सत्ता में आने पर वह युवाओं के साथ संपर्क में रहेंगे, उन्हें डिजिटली मजबूत बनाएंगे। 

10 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन के फेसबुक पेज को एक घंटे में 1200 लाइक्स मिले। उसके बाद एक विडियो प्रेजेंटेशन केजरिए स्मार्ट फोन की अहमियत बताई गई। 

11 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह घटिया बयानबाजी कर रहे हैं। वह शाह की ओर से राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। 
विज्ञापन

12 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह दुनिया केनामचीन अर्थशास्त्रियों में से एक हैं। उनके बारे में ऐसी टिप्पणी घटिया बयानबाजी है। अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके विदेशी बैंक खातों का खुलासा करने केदावे पर कैप्टन ने कहा कि वह जल्द करें। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा उठा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें