हर युवा को स्मार्ट मोबाइल देने के एलान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक और बड़ा एलान किया है। जानिए क्या?
विज्ञापन
2 of 10
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में सबसे अहम वर्गों में से एक युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि सत्ता में आने पर हर घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने ‘हर घर तों इक्क कैप्टन’ मुहिम का आगाज किया।
विज्ञापन
3 of 10
Captain Amarinder Singh
- फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन कांग्रेस टिकट के छह सौ दावेदारों को इस मुहिम की जिम्मेदारी सौंपी। मुहिम के लिए नारा दिया गया है, कैप्टन ने सौंह चुक्की, हर घर इक्क नौकरी पक्की। कैप्टन ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे के साथ युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने का एलान किया।
4 of 10
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कार्यक्रम के दौरान टिकट के छह सौ दावेदारों को रजिस्ट्रेशन किट दी गई। इसके साथ ही सौ-सौ फार्म मुहैया कराए। अब ये अपने वर्करों को ट्रेनिंग देंगे, जो घर-घर जाकर फार्म भरवाएंगे। दावेदारों को दस हजार युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
5 of 10
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
- फोटो : फाइल फोटो
मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जो मुहिम के पहले पड़ाव के समापन बीस दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान चालीस लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन युवाओं को मुहिम का हिस्सा बनने के लिए नशे से दूर रहने की शपथ लेनी होगी। कैप्टन ने कहा कि मुहिम का मकसद हर घर से 18-35 साल के एक युवा को नौकरी मुहैया कराना है।
विज्ञापन
6 of 10
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा: कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद बेरोजगारों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसे वह सरकार बनने के सौ दिनों में लागू करेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
रजिस्ट्रेशन मुहिम के तहत आवेदक को एक बेरोजगारी भत्ता कार्ड के जरिए एक यूनीक आईडी मुहैया करवाई जाएगी, जिसे वह कार्ड पर दिए नंबर पर एसएमएस भेज कर चालू कर सकेगा। उसके बदले में उसे चार अंकों का एक कोड मिलेगा, जिसे वह कार्ड के पीछे लिख सकता है।
8 of 10
कैप्टन से रूबरू हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
बेरोजगारी भत्ते के लिए दस हजार करोड़ का बजट अलग से रखा जाएगा। रोजगार मुहैया कराए जाने तक 36 माह तक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि इसका मकसद युवाओं व अन्य वर्गों में फैले गुस्से व तनाव को कम करना है, जो राज्य के मौजूदा शासन से असंतुष्ट हैं।
9 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट कैंपेन के लिए अब तक पंद्रह लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इससे पहले किसान कर्ज माफी मुहिम को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उसमें 22 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। उन्होंने टिकट के दावेदारों से कहा कि निचले आर्थिक स्तर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह ने कहा कि कैप्टन की प्रगतिशील सोच पर आधारित यह मुहिम उनका सपना है। इसका मकसद युवाओं का विकास है। उन्होंने दावेदारों और वर्करों से मुहिम में अपना सर्वोत्तम प्रयास लगाने को कहा।