यूनेस्को की टीम ने चंडीगढ़ की 'हैरिटेज' कहलाने वाली कैपिटल कांप्लेक्स का जायजा लिया। यह सारी कवायद इसके विश्व हैरिटेज की सूची में शामिल होने को लेकर है। तस्वीरों में पूरी कहानी।
विज्ञापन
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
2 of 9
यूनेस्को की टीम ने चंडीगढ़ की 'हैरिटेज' कहलाने वाली कैपिटल कांप्लेक्स का जायजा लिया। यह सारी कवायद इसके विश्व हैरिटेज की सूची में शामिल होने को लेकर है। यूटी प्रशासन ने यूनेस्को टीम के सदस्य डोमनी ग्लेशिया और माइकल रिचर्ड्स के सामने कैपिटल कांप्लेक्स पर प्रेजेंटेशन दी। अब जून 2016 के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हैरिटेज स्टेटस मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
3 of 9
दरअसल हैरिटेज स्टेटस के दर्जे पर अंतिम फैसला वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी लेगी। भारत आए यूनेस्को की टीम के सदस्य उस 50 सदस्यीय कमेटी को अपनी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पहले रविवार को भारतीय हैरिटेज कमेटी की डायरेक्टर शिखा जैन और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सदस्य भी यूटी गेस्ट हाऊस में प्रजेंटेशन के दौरान मौजूद थे। पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर ने डोजियर पर आधारित यह प्रजेंटेशन दी।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
4 of 9
डोजियर में कैपिटल कांप्लेक्स के महत्व, संरक्षण, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट को वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखकर खाका खींचा गया था। इस दौरान कैपिटल कांप्लेक्स की स्ट्रेंथ पर ज्यादा फोकस रहा। एडवाइजर विजय कुमार देव, फाइनेंस सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह, आईएएस विक्रम देव दत्त, पर्यटन विभाग की एमडी कविता सिंह, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया सहित अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
5 of 9
सेक्रेट्रिएट से लेकर अन्य बिल्डिंग्स को भूकंप का खतरा नहीं है। इसके लिए कंसलटेंट कंपनी से स्पेशल सर्वे करवाया गया है। कैपिटल कांप्लेक्स का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इसके करीब 500 मीटर के दायरे में बफर जोन डिक्लेयर किया जाएगा, जिसके अंदर सारी एक्टिविटीज को कंट्रोल किया जाएगा। साथ ही इस जोन में हाई राइज बिल्डिंग या नई कंस्ट्रक्शन नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
6 of 9
सुरक्षा: पुलिस का पहरा 24 घंटे रहता है। टूरिस्ट सेंटर से फोटोयुक्त पास बनने के बाद ही विजिटर कैपिटल कांप्लेक्स घूम सकता है। सभी बिल्डिंग के एंट्रेंस पर भी सिक्योरिटी तैनात है।
मैनेजमेंट: कैपिटल कांप्लेक्स की मैनेजमेंट के लिए पंजाब और हरियाणा सरकार का सहयोग भी लिया गया है। ग्रुप में ही विजिर्ट्स को दौरा करने के लिए भेजा जाता है। जानकारी देने के लिए गाइड भी उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
7 of 9
प्लानिंग: कैपिटल कांप्लेक्स में पर्यटकों की संख्या कैसे बढ़ाई जाए, इस पर काफी जोर दिया जा रहा है। बुकलेट छपवाई गई है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। आगे भी कुछ नई चीजें प्लान की जा रही हैं। संरक्षण और मेंटेनेंस वर्क की प्लानिंग भी प्रजेंटेशन में बताई गई।
प्रजेंटेशन से खुश नजर आए सदस्य: प्रजेंटेशन में सभी चीजों का विस्तृत वर्णन किया गया। जिससे सवालों केजवाब अपने आप ही मिल गए। अधिकारियों के अनुसार टीम के सदस्य प्रजेंटेशन केबाद काफी खुश दिखे। ज्यादा सवाल जवाब भी नहीं हुए।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
8 of 9
यूनेस्को की टीम ने प्रजेंटेशन केबाद भी कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा किया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बिल्डिंग केबाहर से ही चीजों को बारीकी से निहारा। उसकेबाद ओपन हैंड मॉन्यूमेंट होते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। टीम को ली कार्बूजिए का आर्किटेक्चर वर्क इतना पसंद आया कि वह जाते-जाते भी कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा करने पहुंच गई।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
9 of 9
अनुराग अग्रवाल, होम सेक्रेटरी, यूटी प्रशासन ने बताया कि यूनेस्को की टीम केसामने प्रशासन ने प्रजेंटेशन दी है। टीम अपनी रिपोर्ट वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी केसामने रखेगी। जून तक यह प्रक्रिया चलेगी। प्रजेंटेशन केबाद टीम का रवैया काफी सकारात्मक रहा। वह काफी प्रभावित हुए।