बीकॉम फर्स्ट ईयर में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जंग ए एडमिशन का बिगुल बज चुका है। पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी 11 कॉलेजों में कुल 2310 सीटों पर सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होना है, जिसके लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बीकॉम के लिए चूंकि एडमिशन सेंटर पीयू है, लिहाजा स्टूडेंट्स को वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। यानी कॉलेज दर कॉलेज भटकने की जरूरत नहीं है। 14 जून तक आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। चंडीगढ़ के निवासियों और यहीं से 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स को यूटी पूल में रखा जाएगा, जबकि अन्य स्टूडेंट नॉन यूटी पूल में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : amar ujala
मुख्य तारीखें
14 जून : ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख।
16 जून : 500 रुपये रजिस्ट्रेेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख।
25 जून : टेंटेटिव मेरिट लिस्ट होगी आउट।
29 जून : फाइनल मेरिट लिस्ट और काउंसलिग का शेड्यूल होगा जारी।
4 of 7
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
92 प्रतिशत तक पहुंच गई थी कट ऑफ लिस्ट
पिछले सेशन में बीकॉम के लिए कट ऑफ लिस्ट 92 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। स्टूडेंट में सबसे ज्यादा क्रेज एसडी कॉलेज में दाखिला लेने को लेकर रहा था। अगर औसत की बात करें, तो 80 फीसदी से कम नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स का शहर के कॉलेजों में दाखिला होना असंभव है।
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन फार्म भरना होगा।
इसके बाद आवेदन नंबर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
आईडी से लॉगिन करें और कैंडिडेट प्रोफाइल पूरा करें।
अपनी जातीय कैटेगरी और सब्जेक्ट नंबर के साथ भरने होंगे।
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक प्रिंट आउट लें।
फीस एसबीआई की किसी भी ब्रांच में जमा होगी।