फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव का धुआंधार प्रचार, तस्वीरें

Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पीयू में छात्र संघ चुनाव की तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही हैं। सोमवार को कैंपस में छात्र नेताओं ने धुआंधार प्रचार करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की अनुमति से चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ सेक्टर-14 और सेक्टर-25 साउथ कैंपस में शक्ति प्रदर्शन कर संभावित रिजल्ट को दिखाने की पूरी कोशिश की। यह भी सच है कि शक्ति प्रदर्शन रैली में जमकर आउटसाइडर ने भी हिस्सा लिया। सोमवार पीयू में सुबह 10 से शाम करीब 4 बजे तक रैलियों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में इस मुख्य मुकाबला सोई गठबंधन, पुसू गठबंधन और एनएसयूआई गठबंधन के बीच माना जा रहा है। लेकिन इस साल एसएफएस भी बड़ा उलटफेर कर सकती है। सुबह सबसे पहले स्टूडेंट फॉर सोसाइटी(एसएफएस) ने हॉस्टल नंबर 2 के सामने से रैली निकाली। एसएफए की रैली में 550 से अधिक समर्थकों ने हिस्सा लेकर विरोधी गुटों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी हैं।

4 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सात सितंबर मतदान से पहले सोमवार छात्र संगठनों के पास रैली कर प्रचार का अंतिम मौका था। ऐसे में सभी छात्र संगठनों ने एक दूसरे के उम्मीदवारों पर जमकर हमला बोला। सोई संगठन के प्रधान पद के उम्मीदवार पीयूष आनंद(बावा) पर पुलिस में एक छात्रा द्वारा छेड़छाड़ मामले में एफआईआर दर्ज होने को मुद्दा बनाया जा रहा है। उधर सोई छात्र नेता सिया मनोचा पर भी रविवार को गर्ल्स हॉस्टल में बिना अनुमति रहने का विरोधी पार्टियों ने आरोप लगाया।
विज्ञापन

5 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में जीत के लिए छात्र संगठनों ने वोटर लुभाने के लिए पैसे का जमकर प्रयोग हो रहा है। स्टूडेंट्स को शराब से लेकर शिमला,कसौली और फिल्मों की टिकट ऑफर की जा रही हैं। यह ऑफर सबसे अधिक वोटर का गढ़ माने जाने वाले यूआईईटी, यूआईएलएस,यूआईसीईटी जैसे विभाग के विद्यार्थियों को मिल रही है। सोमवार को भी सोई छात्र संगठन ने यूआईईटी विद्यार्थियों को थंडर जोन की सैर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लिंगदोह नियमों में छात्र काउंसिल चुनाव में एक छात्र को चुनाव प्रचार और अन्य खर्च के लिए 5 हजार बजट की अनुमति है। लेकिन पीयू चुनाव में बड़े छात्र संगठनों ने जीत के लिए 15 से 20 लाख तक का बजट रखा हुआ है। स्टूडेंट को पीयू कैंटीन में खाना,टूरिस्ट स्पॉट की सैर, फिल्म की टिकटों और डिस्कों में ले जाने पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। कैंपस में एनएसयूआई,पुसू और सोई की करीब 50 गाड़ियां चुनाव प्रचार में लगाई गई हैं। इन गाड़ियों का एक दिन का खर्च ही हजारों रुपये आ रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें