पीयू चुनावों के मद्देनजर कैंपस में चारो ओर अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे है। कहीं लड़कियां बुलेट चला रही है तो कही पुरानी कारों पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र काउंसिल चुनाव के लिए 2 सितंबर को नामांकन का दौर शुरू होगा। जबकि सात सितंबर को चुनाव होने हैं। बुधवार से सभी छात्र संगठनों ने जीत के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एक तरफ कैंपस में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।
विज्ञापन
3 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों ने जीत के लिए अन्य संगठनों से गठजोड़ और शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एनएसयूआई (मनोज लुबाना) ने हिमसु (हिमाचल स्टूडेंट यूनियन) से गठजोड़ का ऐलान कर दिया।
4 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर सेक्टर-3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। वहीं एनएसयूआई से ही टूटकर अलग हुए स्टूडेंट फ्रंट से गठजोड़ की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
5 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
दूसरी तरफ पीयू प्रशासन की रोक के बावजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने स्टूडेंट सेंटर पर अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
6 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
चुनाव में आउटसाइडर्स रोकने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के दूसरे ही दिन आउटसाइडर्स के जमकर चालान काटे। पीयू के गेट नंबर एक और तीन पर काफी संख्या में चालान काटे गए। जिनके चालान कटे हैं उनमें पंजाब-हरियाणा की गाड़ियां अधिक थीं।
विज्ञापन
7 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को पीयू हॉस्टल के बाहर पुलिस ने मतदान होने तक टैंट गाड़ दिया है। कई हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। हॉस्टल नंबर 3 के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं।
पीयू में आचार संहिता लागू होते ही सभी छात्र संगठनों को किसी भी तरह के पोस्टर आदि लगाने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को डीएसडब्ल्यू के आदेशों के बाद दिनभर पीयू हॉस्टल और विभागों के बाहर छात्र नेताओं पोस्टर उतारने में कर्मचारी जुटे रहे। पीयू प्रशासन ने चुनाव में पोस्टर लगाने पर भारी जुर्माना लगाने की बात कही है।