पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और एफिलिएटेड कॉलेजों में 2016-17 सत्र के छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। कई छात्र संगठनों ने वोटर को लुभाने के लिए मोरनी, कसौली, शिमला ले जाने की तैयारी है। दो दिन पहले एक छात्र संगठन 150 से अधिक विद्यार्थियों को कसौली टूर पर ले जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
यूटी प्रशासन से अनुमति मिलते ही 7 सितंबर को मतदान की घोषणा कर दी जाएगी। उधर पीयू और कॉलेजों में चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी छात्र संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वोट बैंक मजबूत करने के लिए पैसा का जमकर प्रयोग हो रहा है। डीएसडब्ल्यू और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को कुछ छात्र संगठनों द्वारा बिना अनुमति टूर ले जाने की शिकायतें मिली हैं। पीयू प्रशासन जल्द छात्र संगठनों को बिना अनुमति टूर ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
मेस में आउटसाइडर को नहीं मिलेगा खाना
3 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
पीयू प्रशासन ने पीयू के सभी हॉस्टल में छात्र काउंसिल चुनाव तक सभी आउटसाइडर की एंट्री पर रोक लगा रखी है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के निर्देशों पर अब चुनाव तक किसी भी हॉस्टल मेस में कोई स्टूडेंट बाहरी स्टूडेंट को खाना नहीं खिला सकेगा। ऐसे करने पर पीयू प्रशासन स्टूडेंट को हॉस्टल से सस्पेंड कर देगा। साथ ही मेस ठेकेदार पर भी कार्रवाई होगी। सभी हॉस्टल वार्डन को चुनाव तक मेस रजिस्टर चेक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सोमवार से तेज होगा चुनाव प्रचार
4 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर छात्र संगठनों ने कमर कस ली है। लेकिन कैंपस में चुनावी माहौल सोमवार से ही बनेगा। वीरवार को छुट्टी होने के कारण अधिकतर हॉस्टलर चार दिन की छुट्टी पर घर चले गए हैं। ऐसे में सोमवार से ही कैंपस में चुनावी माहौल होगा। लिंगदोह कमेटी नियमों को देखते हुए छात्र संगठनों ने हाथ से तैयार बैनर और स्टिकर तैयार करने के लिए स्टूडेंट की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
31 अगस्त को होगी चुनाव की घोषणा
5 of 7
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
पीयू और कॉलेजों में छात्र काउंसिल चुनाव की तिथि लगभग 7 सितंबर तय है। पीयू प्रशासन 31 अगस्त को चुनाव की घोषणा कर सकता है। 30 अगस्त को पीयू प्रशासन यूटी प्रशासन से चुनाव की अनुमति लेने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
तीन कॉलेजों पर खास नजर, पुलिस हुई अलर्ट
6 of 7
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
हर साल छात्र काउंसिल चुनाव में सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी ही नहीं कई कॉलेजों में भी हिंसक वारदात होती हैं। चुनाव को देखते हुए यूटी पुलिस ने सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज और सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। तीनों कॉलेजों में हर साल चुनाव को लेकर हिंसक वारदातें होती हैं।
लिंगदोह कमेटी नियमों में छात्र काउंसिल चुनाव में सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर या रंग लगाने पर पूरी तरह बैन है। लेकिन पीयू कैंपस में छात्र नेताओं ने मनमर्जी से विभागों और मार्केट में पोस्टर चस्पा रखे हैं। पीयू प्रशासन अब ऐसे छात्र नेताओं पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में है। पीयू दोबारा ऐसी गलती करने पर छात्र नेताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराएगा। सोमवार को इस संबंध में डीएसडब्ल्यू और अन्य अधिकारी छात्र नेताओं से मीटिंग करेंगे।