फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में एडमिशन के लिए देखिए यूथ का जोश, उड़ा देगा होश, तस्वीरें

Sat, 09 Jul 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में 2016-17 सत्र में दाखिले के लिए जबर्दस्त मारामारी हो रही है। युवाओं का जोश भी देखते ही बनता है। गवाह हैं तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के कॉलेजों में शनिवार को बची हुई सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। बीए और कुछ स्पोर्ट्स कोटे की सीटों पर अभी दाखिला होना है। बीबीए, बीसीए या बीएससी में दाखिला नहीं पाने वाले स्टूडेंट बीए में दाखिला ले सकते हैं। डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो.बीके बिरमानी ने बताया कि शनिवार को बीए में 60 फीसदी से ऊपर वाले स्टूडेंट को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि एमए की कुछ सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बीएससी, बीबीए और बीसीए मेडिकल और नॉन मेडिकल में यूटी और रिजर्व कोटे की सीटें भी भर गईं। टॉप गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में आर्ट्स को छोड़ 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। युवाओं के लिए अब सिर्फ बैचलर ऑफ आर्ट्स (आर्ट्स) संकाय में ही दाखिले का चांस है। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में दूसरे ही दिन बीए की सभी 800 सीटें भर गईं। गवर्नमेंट कॉलेजों में भी बीए में कट ऑफ 70 फीसदी रहा।

 

4 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
एसडी कॉलेज में काउंसिलिंग के दूसरे दिन 75 फीसदी पर ही बीए में दाखिला बंद कर दिया गया। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज, जीसीजी-11, जीसी-11,गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50,जीसीजी-42 जैसे कॉलेजों में आर्ट्स को छोड़ अन्य कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही कॉलेजों में रिजर्व कैटेगरी की सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए अभी युवाओं के पास मौका है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में अधिकतर संकायों में सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

6 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
जीसीजी-42 में शुक्रवार को बीए की 750 में से 514 सीटें भर गई हैं। बीए में पहला एडमिशन 93.4 फीसदी पर हुआ। 90 फीसदी से अधिक अंक वाली 15 छात्राओं ने बीए में दाखिले लिया है। कॉलेज में बीएससी मेडिकल की की 120 सीटें 55 फीसदी पर भर गईं। बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी की 30 सीटें पर दाखिला दिया गया। यूटी लू में कट आऍफ 68.4 फीसदी रहा। बीएससी बायोटेक की की सभी 40 सीटें भर गई। जिसका कट ऑफ 54.8 फीसदी रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
अभी तो दाखिले हो रहे, उसके बाद हॉस्टल के लिए मारामारी शुरू होगी। गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में हॉस्टल के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं। जीसी-11 प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल के अनुसार स्टूडेंट को 10 जुलाई तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि दो ब्वॉयज और एक लड़कियों के हॉस्टल में करीब 500 स्टूडेंट को दाखिला दिया जाएगा। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के हॉस्टल की सभी 1000 सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें