फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2019: डीजे की धुन पर थिरके छात्र, पंजाब यूनिवर्सिटी में जमकर उड़ा गुलाल...तस्वीरों में देखें

Thu, 21 Mar 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
हवा में उड़ते गुलाल, रंगों से सराबोर और कीचड़ में सने स्टूडेंट्स, डीजे पर चलते पंजाबी गाने और स्टूडेंट्स की जबरदस्त हूटिंग..पीयू कैंपस में बुधवार को होली के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा था।
विज्ञापन

2 of 5
पीयू में उड़ा गुलाल
 स्टूडेंट सेंटर पर करीब 2000 स्टूडेंट्स को होली के रंग में रंगे देखकर हरेक के दिल से एक ही आवाज निकल रही थी-वाह होली हो तो ऐसी। कैंपस और गेड़ी रूट पर गुलाल से रंगे स्टूडेंट्स की टोली बाइक पर फर्राटे भरते होली की मस्ती में सराबोर दिखे। पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर पंजाबी गीतों पर झूमते युवाओं की टोली दिनभर होली के उल्लास में डूबी रही। 
विज्ञापन

3 of 5
पीयू में होली का उत्सव
होली पर घर जाने की खुशी के बीच पीयू कैंपस में स्टूडेंट्स ने प्री होली सेलिब्रेशन किया। अलग-अलग विभागों के स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को रंगों में घोल दिया। इस दौरान पंजाबी गानों की धुन पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। डीजे के अलावा ढोल की थाप भी स्टूडेंट्स जमकर थिरकते हुए नजर आए। 

4 of 5
पंजाब विश्वविद्यालय
जो स्टूडेंट्स रंग-गुलाल से बचने की कोशिश कर रहे थे उन्हें दोस्तों के ग्रुप ने मिलकर रंगों से सराबोर कर दिया। रंगे-पुते चेहरों के साथ स्टूडेंट्स ने अपने मोबाइल से फोटो भी खींचे। साथ ही उन्होंने सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली का उत्सव
सुबह से ही शुरू हुई होली की मस्ती दोपहर बाद तक जारी रही। होली को मनाने के बाद स्टूडेंट्स ने जमकर नियमों का भी उल्लंघन किया। डीजे बंद होने के बाद स्टूडेंट्स गाड़ियों पर सवार होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। शहर की सड़कों पर भी देर रात तक युवा गाड़ियों में फर्राटे भरते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें