फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC क्लीयर करना चाहते हैं, तो ये 10 नंबरी फार्मूला अपनाएं...आप बन सकते हैं आईएएस

Mon, 10 Sep 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
Exam
28 सितंबर 2018 से यूपीएससी मेन्स के एग्जाम शुरू हो रहे हैं, अगर आपको भी क्रैक करना है तो ये टिप्स अपनाकर तैयारी करें, आप आईएएस बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
exam
प्लान बनाकर करें तैयारी
यूपीएससी की तैयारी के लिए आपके पास डेली स्टडी प्लान होना चाहिए. परीक्षा की तैयारी के लिए दिन में 9-10 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है। स्टडी के लिए प्लान तैयार करें कि किस टाइम आप क्या विषय पढ़ेंगे। एक ही विषय को लगातार पढ़ने के चक्कर में आप पढ़ी हुई चीजों को भूल भी सकते हैं, इसीलिए तैयारी करने के लिए एक डेली स्टडी प्लान बना लें और उसके हिसाब से पढ़ाई करें।
विज्ञापन

3 of 13
exam - फोटो : डेमो
रोजाना अखबार पढ़ें
अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो रोज अखबार पढ़ना न भूलें। यूपीएससी के पेपर में जनरल अवेयरनेस से जुड़े काफी सवाल आते हैं, रोज अखबार पढ़ने से आप देश और दुनिया में घट रही घटनाओं को लेकर अवेयर रहेंगे। इसीलिए अभी से अखबार पढ़ने की आदत डाल लें।

4 of 13
Exam
एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें
मेन्स की तैयारी के लिए सही किताबों का चयन करना बेहद जरूरी है। आपके पास जितना अच्छा स्टडी मेटिरियल होगा आपकी तैयारी उतनी ही बेहतर होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए। खास तौर पर सोशल साइंस की किताब तो जरूर पढ़ें। एनसीईआरटी की किताबें यूपीएससी की तैयारी के लिए बेहद हेल्पफुल हैं।
विज्ञापन

5 of 13
exam
अपनी राइटिंग स्किल पर काम करें
यूपीएससी में सफल होने के लिए आपको पढ़ने के साथ-साथ लिखने पर भी फोकस करना होगा। कई बार उम्मीदवार सिर्फ पढ़ने पर ही फोकस करते हैं। आईएएस की मेन्स परीक्षा सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है। इसलिए अगर आप मेन्स परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपनी राइटिंग स्किल पर काम कर निखार लाना शुरू कर दें।
विज्ञापन

6 of 13
शिक्षक भर्ती - फोटो : amar ujala
प्लानिंग होगी परफेक्ट, तभी होंगे सेलेक्ट
सफलता तभी कदम चूमती है, जब आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। दिल में धैर्य हो और फितरत मेहनती। सफल होने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता। ऐसा भी समय आता है जब प्रयास सफल न होने पर उम्मीद टूटने लगती है, मन मायूस हो जाता है, लेकिन तमाम हालातों से लड़ने वाला ही विजेता बनता है। यह संदेश उन युवाओं के लिए था, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और विफलता मिलने  पर हार मानकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
exam
हौसला नहीं छोड़ना चाहिए
परीक्षा कोई भी हो, उसके लिए प्लानिंग परफेक्ट होनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी में हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। अगर कभी ऐसा लगे या खुद में डिमोटिवेशन आए तो उन लोगों को देखें, जो आपके साथ पढ़ रहे हैं। कभी भी जब ऐसी भावना आई तो ऐसा ही किया। इसके अलावा सिविल सर्विस के टॉपर्स की कहानियां उत्साह बढ़ाती हैं।

8 of 13
exam
परीक्षा एक समुद्र है, जिसमें खजाना तलाशना है
सिविल सर्विस परीक्षा और उसकी तैयारी एक समुद्र की तरह है, जिसमें से आपको खजाना तलाशना है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए जितना जरूरी है कि क्या पढ़ना है? उससे ज्यादा जरूरी यह तय करना है कि क्या नहीं पढ़ना है? अनिकेत के मुताबिक इस परीक्षा के सभी स्तर पर कोचिंग की जरूरत नहीं है। अखबार पढ़ना, वाद-विवाद करना और जो पढ़ा उसे रिकॉल करना बेहद जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की टेस्ट सीरीज काफी मददगार साबित होती है।

9 of 13
exam paper
अपने मुताबिक अपना पाठ्यक्रम चुनना
परीक्षा को पास करने के लिए परफेक्ट प्लानिंग होनी चाहिए, क्योंकि टाइम लिमिटेड होता है। एक रिजल्ट आने से पहले दूसरी परीक्षा की तैयारी शुरू करनी पड़ती है। परीक्षा से संबंधित बहुत सा पाठ्यक्रम उपलब्ध है। परीक्षार्थी को अपने मुताबिक अपना पाठ्यक्रम चुनना होता है। परीक्षा पास करने के लिए ग्रुप स्टडीज काफी मायने रखती है।

10 of 13
exam
खुद को प्रेरित करना जरूरी
अच्छा पेपर देने के बाद भी पक्के तौर पर यह नहीं मान सकते की आप चुन लिए गए हैं। इसलिए खुद को प्रेरित करना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा को पास करने के लिए जो आप टाइम टेबल बनाते हैं, उसका कम से कम 80 फीसदी तो फॉलो करें। कभी मन में ऐसी बात न आने दें कि अगर फेल हो गए तो लोग क्या कहेंगे? असल में यह पढ़ाई की एक तरह की ओवरडोज है। मेघा के मुताबिक, उन्हें कई बार लगा कि किस चक्कर में पड़ गए, लेकिन यह गलत है। ऐसी भावना मन में कभी न आने दें।

11 of 13
exam
सिविल सर्विस परीक्षा पास करने के टिप्स
प्लानिंग-
यह सबसे महत्वपूर्ण है। योजना बनाकर पढ़ने से उलझते नहीं है।
धैर्य- यह ऐसी परीक्षा है, जो धैर्य रखकर ही पास की जा सकती है। एक हार के बाद धैर्य नहीं छोड़ना।
ग्रुप स्टडी- सिविल सर्विस की परीक्षा को पास करने में ग्रुप स्टडी बहुत काम आती है। लाइब्रेरी में जाकर साथी मिल जाते हैं।

12 of 13
Exam schedule
रिविजन- जो एक बार पढ़ लिया, उसे यह समझ लें की सब कुछ समझ आ गया। रिविजन करने से कुछ प्वाइंट्स सामने आते हैं।
लिस्ट ऑफ सोर्स- आप सब कुछ हर किताब से नहीं पढ़ सकते। एक सूची बनाएं कि आपको पढ़ना क्या है।
पुराने पेपर- सिविल सर्विस परीक्षा के पुराने पेपर काफी काम आते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि किस प्रकार के प्रश्न आते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
exam
लिखने की कला- प्रश्नों के उत्तर लिखने की कला आनी चाहिए। बार-बार लिखने से यह प्रेक्टिस होती है। इससे वाइब्रेशन आती हैं।
अगले की तैयारी- एक बार परीक्षा देकर यह सोचें की पास हो गए। रिजल्ट आने से पहले अगली बार फिर से पेपर देने की तैयारी शुरू करें।
सेल्फ टेस्टिंग- खुद को परखने के लिए अपनी परीक्षा लें। आप कितनी मेहनत करते हैं, यह आपको ही पता है।
जैसे हैं वैसे रहें- इंटरव्यू के वक्त बनावटी बनने के बजाय जैसे हैं वैसे रहें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें