फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू यूथ फेस्ट: 'इंडियन ओशन' के संगीत के सागर में डूबे स्टूडेंट्स, तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
चार दिवसीय पीयू जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन हो गया। मशहूर 'इंडियन ओशन' बैंड ने इस मौके पर अपनी प्रस्तुती दी। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (कोएड) में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शनिवार को भंगड़े की प्रस्तुति के साथ शानदार समापन हुआ। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज ने लगातार तीसरी बार यूथ फेस्टिवल की चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया है। प्रिंसिपल डॉ.भूषण कुमार शर्मा ने स्टेज पर स्टूडेंट्स और शिक्षकों के साथ ओवरऑल ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन

3 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
एसडी कॉलेज की टीमों ने यूथ फेस्ट की 60 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए कुल 43 पुरस्कार हासिल किए। एसडी कालेज की टीमों ने 16 इवेंट में पहला, 15 में दूसरा और 12 इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन स्टेज पर भंगड़ा टीमों का जोश देखते ही बनता था।

4 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
यूथ फेस्ट के सबसे रोमांचक भंगड़े को लेकर सभी कॉलेजों के समर्थक भारी संख्या में पहुंचे थे। स्किट और माइम में समाज से जुड़े मुद्दों को बहुत ही संजीदगी के साथ प्रस्तुत किया गया। दोपहर बाद के सत्र में जीसी-11 प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने विजेता टीमों को ट्राफी से नवाजा। 
विज्ञापन

5 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन भंगड़ा, मिमिक्री और स्किट की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। यूथ फेस्टिवल में मिमिक्री प्रतियोगिता के समय जीसी-11 ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था। गब्बर, बसंती से लेकर नाना पाटेकर और गुरदास मान को सुनकर तालियों से हाल गूंज उठा। इस दौरान ऑडिटोरियम में लोग हंसी से लोटपोट हो गए। मिमिक्री प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले जीसी-11 के छात्र समर्थ रोहिला की प्रस्तुति लाजवाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन
रोहिला ने बड़े और नामी कलाकारों की हूबहू नकल कर खूब तालियां बटोरी। रोहिला ने बताया कि उसे पहली बार यूथ फेस्टिवल में सिल्वर मेडल मिला। लेकिन 2014 में उसने पीटीयू के यूथ फेस्टिवल में पहला स्थान हासिल किया। अब दूसरी बार यूथ फेस्टिवल में प्रथम स्थान मिला है। रोहिला का सपना इंजीनियर बनने का है, लेकिन वह मिमिक्री को भी जारी रखना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें