फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः यूथ फेस्टिवल में कई राज्यों के छात्रों ने बांधा समां, नहीं गए तो तस्वीरों में देखें कार्यक्रम

Sat, 29 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पीयू
ग्यारह टीमों का वन एक्ट प्ले और 16 यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट की फोक डांस परफार्मेस लाइव देख हर किसी का उत्साह देखने लायक था। हर प्रस्तुति में तालियों की गड़गड़ाहट ओपन थियेटर में गूंज रही थीं। अगर अपने भी पीयू में हुए इस रंगारंग प्रोग्राम को नहीं देख पाए हैं तो यहां फोटो में देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
पीयू
 कला का यह शानदार मुजायरा शुक्रवार को 34वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 2018 के दूसरे दिन पंजाब यूनिवर्सिटी में देखने को मिला। इस अवसर पर मशहूर पंजाबी गायक पम्मी बाई मुख्य मेहमान थे। उन्होंने विद्यार्थियों की हर प्रस्तुति का साथ खूब आनंद लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पीयू
संस्कार और कला का मंच पर दिखा खूबसूरत नजारा 
इंडियन थियेटर ओपन एयर आडिटोरियम में एक के बाद एक 16 यूनिवर्सिटी की टीमों ने मंच पर देश की संस्कृति को खूबसूरत लोकनृत्य से बयां किया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के लोक नृत्य देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा देश एक मंच पर उतर आया हो। हरियाणवीं डांस हो या पंजाब की मिट्टी की झलक बयां करता भंगड़ा, हिमाचली लोकनृत्य से लेकर कश्मीरी सभी की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। 

4 of 5
पीयू
फोक डांस एवं टाइबल डांस कंपीटीशन में सभी टीमों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस कंपीटीशन के जज मशहूर तबला वादक डॉ. केसी सिन्हा, इंटरनेशनल कथक नृत्यांगना डॉ. विजया शर्मा और रागिनी श्रीवास्तव थीं। फेस्टिवल में गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और अपने यूथ फेस्टिवल के दिनों को याद किया। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर प्रो. बीएस घुग्मन ने अपनी शायरी से विद्यार्थियों की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के फेस्टिवल देश की संस्कृति को और बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीयू
इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 
फेस्टिवल में क्लासिकल इंस्टूमेंटल सोलो में 10 यूनिवर्सिटी और कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता में 21 यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्टून मेकिंग में 26 यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिताएं पीयू के आर्ट, हिस्ट्री एवं विजुअल आर्ट्स विभाग में हुए। वहीं, क्विज कंपीटिशन में कुल 28 यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया।  

फेस्टिवल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर, दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर और जालंधर की लवली प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीम को 31 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल के तीसरे दिन 29 दिसंबर को सुबह नौ बजे से वन एक्ट प्ले का फाइनल राउंड होगा। इसके अलावा वेस्टन इंस्टूमेंटल सोलो कंपीटीशन और क्ले मेकिंग प्रतियोगिता होगी। 
      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें