फूलों के लिए देश में कई जगह विख्यात हैं, लेकिन यहां एक जगह कांटों के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती है। कांटेदार या फूलों वाले कैक्टस में कई औषधीय गुण भी हैं। वे भी ऐसे, जो कार फ्रेशनर से लेकर डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में भी कारगर है।
विज्ञापन
8 एकड़ में फैली है कांटों की दुनिया, देखना चाहेंगे आप
2 of 5
सेक्टर-5 स्थित जेएस सरकारिया नेशनल कैक्टस एंड सक्यूलेंट बॉटेनिकल हुडा गार्डन एंड रिसर्च सेंटर में कई दुर्लभ प्रजातियों के कैक्टस मौजूद हैं। यहां का शांत माहौल और हरियाली पक्षियों को भी अठखेलियां करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
8 एकड़ में फैली है कांटों की दुनिया, देखना चाहेंगे आप
3 of 5
करीब 8 एकड़ में बने कैक्टस गार्डन में मैक्सिको, अमेरिका सहित अन्य दर्जनों देशों के सक्यूलेंट और कैक्टस की करीब 3500 वेराइटियां हैं और उनके संरक्षण के लिए माकूल माहौल तैयार किया गया है। रेमिस्तानी या सर्द इलाकों की प्रजातियों के कैक्टस के लिए पंखे, कूलर और पानी के भी इंतजाम हैं।
8 एकड़ में फैली है कांटों की दुनिया, देखना चाहेंगे आप
4 of 5
एलो वेरा से निकलने वाले लिक्विड का इस्तेमाल डायबिटीज और त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर भगाने व कार फ्रेशनर के तौर पर के लिए किया जाता है। इसकी कई वेराइटियां हैं। स्टूडेंट्स इन पर शोध करने के लिए भी आते हैं।
8 एकड़ में फैली है कांटों की दुनिया, देखना चाहेंगे आप
5 of 5
पैक्सीरियस प्रिंग्ली की ऊंचाई करीब 24 फुट है और खूबसूरती देखते ही बनती है। इसका वजन इतना है कि तेज हवा के झोंके में भी यह गिर नहीं सकता। इसे सुरक्षित रखने के लिए सपोर्ट भी दिया गया है।