साल 2014 में पीएम मोदी को हटाने की मांग करते हुए एक युवक ने सुसाइड कर ली थी, आशुतोष महाराज की समाधि जैसे कई मामले सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
2 of 16
28 जनवरी को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज समाधिलीन हो गए थे। ऐसा होने की खबर फैलते ही हजारों अनुयायी नूरमहल में इकट्ठा हो गए थे और आशुतोष महाराज के समाधि से बाहर निकलने की दुआएं मांगने लगे। डॉक्टरों ने आशुतोष महाराज को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन उनके अनुयायी नहीं माने। आज तक कोर्ट में यह मामला चल रहा है और अभी तक आशुतोष महाराज की समाधि पर सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
3 of 16
1 मार्च को पंजाब के अजनाला में कुएं की खुदाई की गई थी। इस खुदाई से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 282 शहीदों के अस्थि पिंजर और अवशेष मिले थे। दूसरे दिन की खुदाई में भी 50 खोपड़ियां, 40 से ज्यादा साबुत जबड़े, 500 से ज्यादा दांत, कुछ ब्रिटिश गोलियां, ईस्ट इंडिया कंपनी के एक-एक रुपये के 47 सिक्के, सोने के चार मोती, सोने के तीन तावीज, दो अंगुठियां और अन्य सामान मिला है। कुएं की खुदाई का काम इस कुएं के बारे में शोध करने वाले इतिहासकारों और गुरुद्वारा शहीदगंज-शहीदांवाला खूह कमेटी द्वारा सुयंक्त रूप से कराया गया था।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
4 of 16
6 मई को गुरु गोबिंद सिंह जी की बाणी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर लंगर के जूठे बर्तन साफ करके सेवा की। उन्होंने जूठे बर्तन मांजे और जोड़े साफ किए।
विज्ञापन
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
5 of 16
18 मई को होशियारपुर के कस्बा अजीतवाल में एक मजदूर ने मोदी को हटाने की मांग करते हुए बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर से छलांग लगाकर जान दे दी थी। युवक ने पुलिस को चेतावनी दी कि उसे बचाने की कोशिश की गई तो वह छलांग लगा देगा। किसी अनहोनी के चलते पुलिस को फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी थी। युवक की चेतावनी न मानते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को टॉवर पर चढ़ा दिया था। यह देख युवक बिजली की लाइनों से लटक गया था और युवक ने छलांग लगा दी थी। मौके पर ही उसकी मौत भी हो गई थी। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के दो दिन बाद यह घटना हुई थी।
विज्ञापन
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
6 of 16
जून का पूरा महीना पंजाब के लोगों के साथ हुई एक घटना गृह मंत्रालय तक गूंजी। मामला था पंजाब के युवकों का इराक में अपहरण। कई परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से अपने बेटों को वापस लाने की गुहार लगाई थी। देश भर यह मामला चर्चा का विषय रहा था। इराक में किडनेप किए गए युवकों में हरियाणा के भी कई युवक शामिल थे।
विज्ञापन
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
7 of 16
5 जून को आंगन में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्यों पर तेजाब फेंकने की घटना हुई थी। इस घटना में महिला की मौत हो गई थी और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए थे। परिवार के मुखिया जोगिन्द्र खान ने पुलिस के समक्ष अपने एक पड़ोसी पर शक जाहिर किया था, क्योंकि उनका पड़ोसी से विवाद चल रहा था और दो दिन पूर्व ही उनकी पड़ोसी से कहासुनी भी हुई थी।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
8 of 16
6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में फिर बवाल हुआ था। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में दो गुटों में जमकर तलवारें चलीं थी। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक 11 साल का बच्चा और टास्क फोर्स के जवान शामिल थे। संघर्ष अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह मान को बोलने के लिए माइक न देने पर हुआ। एक तरफ टास्क फोर्स के कर्मचारी थे, दूसरी तरफ रेडिकल ग्रुप्स यानी अकाली दल, सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावाला और दल खालसा के लोग थे।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
9 of 16
8 जून को हरियाणा के जिले करनाल के असंध क्षेत्र में गांव रामपुरा के पास एक घर में भयानक आग लग गई थी। इस हादसे में हादसे में 2 बच्चे जिंदा जल गए थे। घटना में एक गाय की भी जलने से मौत हो गई, जबकि एक ऊंट बुरी तरह झुलस गया। प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपये मौके पर दिए। मुख्यमंत्री राहत कोष में से पीड़ितों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
10 of 16
18 सितंबर को अटारी-वाघा बार्डर पर रिट्रीट वाले स्थान पर पहली बार किसी फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। फिल्म खूबसूरत की स्टार कास्ट फिल्म की प्रमोशन के लिए अटारी-वाघा बार्डर पर रिट्रीट वाले स्थान पर पहुंची। स्टार कास्ट में हेरोइन सोनम कपूर, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और अदाकारा से नेता बनीं चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर शामिल थीं।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
11 of 16
11 नवंबर को कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 8 व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मरने वालों में तीन व्यक्ति, दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल थे। दर्दनाक हादसे में एक पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। यह हादसा स्थानीय बरनाला मोगा रोड पर बरनाला जिला के गांव रामगढ के पास हुआ।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
12 of 16
26 नवंबर को शिअद नेताओं ने सिख संगठनों के साथ मिलकर पंजाब भर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया और नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले फूंके। सिख संगठनों ने सिद्धू के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरबाणी के शबदों को महाभारत में अर्जुन का बताकर सिखों को ठेस पहुंचाई है।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
13 of 16
दिसंबर माह में जम्मू में आतंकियों के हमले लगातार जारी रहे। जम्मू के उरी सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए कई जवान शहीद हुए। इन्हीं शहीदों में एक शहीद था पंजाब का मनप्रीत सिंह, जिसके जनाजे को उनकी विधवा मां ने कंधा दिया था। विधवा मां सुखबीर कौर की आंखों में बेटे का शव देख भले ही दर्द भरे आंसू थे, लेकिन उन्हें इस बात का फक्र भी था कि आज से उनकी पहचान भी किसी शहीद की मां के रूप में होगी। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों का सामना करते हुए शहीद मनप्रीत सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
14 of 16
23 दिसंबर में आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'PK' पर पंजाब के लुधियाना में बवाल हो गया। हिंदू संयुक्त मोर्चा और हिंदू न्याय पीठ ने बॉलीवुड फिल्म पीके के विरोध में जमकर रोष प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर आरती चौक में धरना देकर जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
15 of 16
23 दिसंबर को 2 साल 6 माह 27 दिन बाद रोहतक कोर्ट में एक एसिड अटैक मामले में अहम फैसला आया। अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामला एक नेशनल खिलाड़ी पर तेजाब फेंकने का था। 26 मई 2012 को शहर की वॉलीबाल खिलाड़ी और छात्रा रितू सैनी स्टेडियम से प्रेक्टिस कर घर लौट रही थी। जब वह प्रेम नगर चौक पर पहुंची तो दो बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, इससे वह बुरी तरह झुलस गई। हमले में रितू का 90 प्रतिशत चेहरा झुलस गया था और दाईं आंख की रोशनी भी चली गई थी। खुलासा हुआ कि रितू पर एसिड अटैक उसी के रिश्तेदार रामनिवास ने कराया था।
देखिए, तस्वीरों में 15 ऐसी घटनाएं जो पूरे देश में गूंजी
16 of 16
24 दिसंबर को हरियाणा के नौरनौल में शक्ति गुर्जर मर्डर में मंगलवार को नारनौल कोर्ट से तारीख करके अपने गांव खरौली लौट रहे महार रेजीमेंट के जवान संदीप की महेंद्रगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। संदीप को आठ गोलियां मारीं गई। वर्तमान में उसकी तैनाती हिसार में थी। वह एक दिसंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। हत्या के असल कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।