फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

Fri, 26 Dec 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
साल 2014 चंडीगढ़ के लिए काफी उतार-चढ़ाव रहा। देखिए तस्वीरों में, 10 ऐसी घटनाएं, जो देशभर में चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

2 of 11
9 अप्रैल को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मार्डन कॉम्पलेक्स के पास युवराज का डुप्लेक्स हाउस पर गुस्साए फैन्स ने युवराज के घर के बाहर पथराव कर दिया। हालांकि उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। फैंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम के हारने से नाराज थे। इस दौरान फैन्स ने काफी देर तक वहां युवराज के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए फैन्स ने फाइनल में भारत की हार के लिए युवराज के प्रदर्शन को जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

3 of 11
26 जून को चंडीगढ़ के नजदीकी गांव खुड्डा लाहौरा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के बाहर आई कैश वैन से 5 लाख की डकैती होने की खबर है। डकैती को अंजाम बड़ी कार में आए 4-5 नकाबपोश लोगों ने दिया। वारदात को अंजाम देते ही वे कार में पंचकूला की ओर भाग गए थे।

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

4 of 11
29 जुलाई को 'इंडियाज गॉट टैलेंट 5' की प्रतिभागी शुभरीत ने पति के जुल्मों की दास्तां बयान की। शुभरीत एक पैर से अपाहिज हैं, इसके बावजूद वे डांस की माहिर हैं। शो के सेट पर उनका हुनर देखने के बाद  सलमान खान ने टि्वटर अकाउंट में उसकी तारीफों के पुल बांधे थे, उसी शुभरीत को शादी के बाद पति से लंगड़ी जैसे शब्द सुनने को मिले। शुभरीत की शादी 05 जून 2014 को मालेरकोटला में यश मक्कड़ से हुई थी।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

5 of 11
अगस्त महीने में पंजाब पुलिस के आईजी गौतम चीमा पर मोहाली के कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी खैरा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह मामला काफी सरगर्म रहा। आज तक चल रहा है। मामले में ही 4 सितंबर को आईजी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली क्रिस्पी खैहरा फेसबुक पर अपनी रंगीन तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

6 of 11
21 अगस्त को चंडीगढ़ में हजारों लोगों की जान जाने से बच गई थी। रेव पार्टी के लिए पंजाब रोडवेज की बस में दिल्ली से लाए जा रहे दो सांप और 600 एमएल कोबरा के जहर को पुलिस ने पीएफए(पीपल फॉर एनिमल) की टीम के साथ मिलकर बरामद किया। पीएफए की संस्थापक मेनका गांधी को इस तस्करी की पूर्व सूचना मिली थी। सूचना तुरंत चंडीगढ़ पुलिस के दी गई। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने एएसपी परमिंद्र सिंह को इस धरपकड़ के लिए नियुक्त किया। उन्होंने मौलीजागरां इंचार्ज रामरतन शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई। इस टीम ने पीएफए के सदस्यों के साथ हल्लोमाजरा चौक के पास नाका लगाकर जहर पकड़ा। तस्करी का यह मामला काफी हाईप्रफाइल रहा।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

7 of 11
22 अगस्त की रात को चंडीगढ़ में वोल्वो व कार के एक्सीडेंट में मौत का शिकार हुए एनआरआई दंपति की लव स्टोरी का दुखद एंड हुआ था। हादसे में कार में सवार 3 युवक जिंदा जल गए थे, जबकि बस में सवाल इस एनआरआई दंपित की मौत हो गई थी। यह दंपित अपने पीछे एक छोटी बच्ची छोड़ गए, जो पहली बार इंडिया आई थी।

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

8 of 11
23 अगस्त को पंचकूला में दर्दनाक घटना हुई। एक व्यापारी ने पत्नी और दो बेटों को चाकू से गोदकर खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि बड़ा बेटा बच गया। वारदात सेक्टर-9 में रात में हुई। सुबह तक तीन शव और अधमरी हालत में 12 साल का एक बच्चा कमरे में ही पड़े रहे। हुआ जब व्यापारी विनोद मित्तल का छोटा भाई अनिल घर आया और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद खून से लथपथ उसके बड़े भतीजे ने दरवाजा खोला।

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

9 of 11
25 अगस्त को क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को मारपीट के केस में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी आशानंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि योगराज सिंह ने सेक्टर-2 में अपने बाउंसरों और डॉ. भूपेंद्र के साथ मिलकर उन्हें पीटा और घर में घुसकर भी मारपीट की। इस शिकायत पर भी सेक्टर-5 थाने में 148 (हथियारों के दम पर दंगा करना), 149 (कई लोगों का अवैध भीड़ में एक से अपराध करना), 323 (चोट पहुंचाना), 452 (ट्रैसपासिंग) व 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत योगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

10 of 11
2 सितंबर को चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। 3 कर्मचारियों ने ‌मात्र 10 हजार रुपये में अपना ईमान बेच दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला सहित तीन पुलिस वालों को सीबीआई ने पार्किंग ठेकेदार से मंथली लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ की 10 बड़ी घटनाएं जो चर्चा में रहीं

11 of 11
22 सितंबर को पंचकूला में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। एक व्यक्ति का शव टुकड़ों टुकड़ों में बरामद हुआ था। दो दिन लगातार शरीर के अलग-अलग हिस्से गटर और आसपास से मिले। सिर भी बरामद हुआ, जिसकी पुलिस ने इस तरह शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें