साल 2014 में कई बड़े हादसे हुए। कहीं सड़कें खून से लहूलुहान हुईं तो कहीं कत्ल में हाथ रक्तरंजित हुए। ऐसे 10 बड़े हादसों पर एक नजर।
विज्ञापन
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
2 of 11
26 मार्च को रामपुर सयुड़ी के पास लोहार घाटी से पंचकूला की ओर जाते समय 4 बसें एक दूसरे से टकरा गई थीं। हादसा एक बस के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था। हादसे में 16 कर्मचारी घायल हो गए थे। हादसे में सबसे मुश्किल वक्त तब आया था, जब एक कर्मचारी करीब एक घंटे तक सीट पर ही फंसा रहा और उसे सीट काटकर निकाला गया। दर्द से चिल्लाते कर्मचारी की तस्वीरें बड़ी दर्दनाक थीं।
विज्ञापन
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
3 of 11
8 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में भयानक आग लगी थी। इस आग में पूरी इमारत ढह गई थी। यह भयानक आग कभी न भूले जा सकने वाले जख्म दे गई थी। इस आग में दो कर्मचारी जान से हाथ धो बैठे थे। मरने वालों में एक दमकल विभाग का कर्मचारी था दूसरा एयरफोर्स के दमकल का। इस आग में कई स्टू्डेंट्स के सपने भी जलकर खाक हो गए थे।
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
4 of 11
26 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में चंडीगढ़ पुलिस के एक वर्दीधारी कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच घरेलू विवाद था। यह वारदात 16 जीएमसीएच की न्यू ओपीडी के पास हुई। आरोपी ने पत्नी को चार गोलियां मारी थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें भयानक थीं।
विज्ञापन
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
5 of 11
31 जुलाई को चंडीगढ़ में एक बड़ी घटना हुई। इंडिया गाट टैलेंट शो में तीसरे स्थान पर रहीं शुभ्ारीत ने अपने पति यश मक्कड़ पर पैसे के लिए शादी करने और धोखे में रखकर उसके लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया। इसके विपरीत उनके पति यश मक्कड़ ने शुभरीत पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने शुभरीत से दबाव में शादी की थी।
विज्ञापन
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
6 of 11
6 नवंबर को मोहाली में सेक्टर 69 से 6 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। यह शव 27 अक्तूबर को मोहाली के ही फेज 9 से गायब हुए बच्चे मेहरम का था। बच्चे की हत्या इतनी बेरहमी से किया गया था और शव की हालत भी इतनी दर्दनाक थी कि तस्वीरें देखने वालों की आंखें ही भीग जाती थी।
विज्ञापन
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
7 of 11
16 नवंबर को चंडीगढ़ में तीन नाबालिग लड़कों का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ। ये हादसा सेक्टर 22 के गुरुद्वारे के पास हुआ। लड़के विदाउट हेलमेट तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। इस एक्सीडेंट में एक लड़के की मौत हो गई थी। हादसे की तस्वीरें बेहद भयानक थी।
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
8 of 11
20 नवंबर को मोहाली में एक हादसा हुआ था। एक तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट जंप कर स्कूटर सवार तीन विद्यार्थियों को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर के परखचे उड़ गए और छात्र सड़क पर उछल कर दूर-दूर गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे की तस्वीरें भी बहुत खौफनाक थीं।
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
9 of 11
2 दिसंबर को सरसों के खेत छुपे तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। यह वारदात रायपुररानी इलाके के गांव बडौना खुर्द में हुई। पुलिस से सूचना मिलने के बाद भी वाइल्ड लाइफ की टीम दो घंटे देर से गांव पहुंची। इस हमले की तस्वीरें भी काफी दर्दनाक थीं।
देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे
10 of 11
6 दिसंबर को बापू धाम चौकी के सामने टी प्वाइंट पर एक इनोवा ने स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी। इनोवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद इनोवा करीब पंद्रह फुट तक घिसटती चली गई। इस हादसे मे दोनों स्कूटर सवार बुरी तरह घायल हुए थे। हादसे की तस्वीरें इतनी भयानक थी कि देखने वाले की दिल दहल जाए।
9 दिसंबर को सुखना लेक पर हुआ हादसा बड़ा मार्मिक रहा। इस दिन से सुखना पर बर्ड फ्लू के कारण बतखें मरनी शुरू हुईं। सैंपल रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 75 बतखों को मारकर, जलाकर आईलैंड पर दफना दिया गया। इसके बाद सुखना को एक महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।