फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार से हाइवे पर दौड़ रही बस और स्टियरिंग छोड़कर गानों पर झूम रहा ड्राइवर, Video Viral

Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बस चलाते हुए नाच रहा ड्राइवर
यह किसी थ्रिलर फिल्म का सीन नहीं, बल्कि रियल में हुआ है। बस हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है और ड्राइवर हरियाणवी गानों में मस्ती में झूम रहा है। इस तरह की लापरवाही, जान चली जाए तो। पढ़ें, क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

2 of 6
बस चलाते हुए नाच रहा ड्राइवर
दरअसल, रोडवेज बस के ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ है। बस हरियाणा रोडवेज के हांसी डिपो की है। वीडियो में ड्राइवर बस दौड़ा रहा है और हरियाणवी गानों पर झूम-झूमकर नाच रहा है। वह कभी एक हाथ तो कभी दोनों हाथ छोड़कर नाच रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बस चलाते हुए नाच रहा ड्राइवर
वीडियो में ड्राइवर मोबाइल चेक करते हुए भी दिख रहा है। बस हांसी से पेटवाड़ रूट की है। वीडियो साइड से बनाया गया है। इसमें बस के रूट की प्लेट भी दिखाई गई है। ड्राइवर का नाम तक बताया गया है। वीडियो रोडवेज अधिकारियों तक भी पहुंच गया है।

4 of 6
बस चलाते हुए नाच रहा ड्राइवर
इस समय मामला जीएम की जानकारी में है। देखना यह है कि इस तरह की जानलेवा लापरवाही बरतने वाले ड्राइवर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। ड्राइवर कई जिंदगियां अपने हाथ में लेकर चलता है। अगर वह खुद ऐसा करेगा तो भरोसा किस पर करेंगे लोग।
विज्ञापन

5 of 6
बस चलाते हुए नाच रहा ड्राइवर
इस प्रकार बस चलाना गलत: एसएस
बस स्टैंड के एसएस हरफल सिंह का कहना है कि हमने वीडियो देखा है, रोडवेज के जीएम के पास भी वीडियो पहुंच चुका है। ऐसे बस चलाना गलत है। हादसा हो गया तो कई लोगों की जान जा सकती है, जवाब देना मुश्किल हो जाएगा फिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
यहां देखिए वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें