फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

Sat, 19 Dec 2015 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
अकाली नेता की बस ने अब बच्ची को कुचल दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, अकाली नेताओं की बसें पहले भी कई बार बदनाम हुईं हैं। देखिए, ऐसे 8 मामले।
विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

2 of 10
अकाली नेता की बस ने फिर बच्ची को कुचल दिया, बच्ची की मौके पर ही दम तोड़ दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, पहले भी अकाली नेताओं की बसें ऐसी घटनाओं को लेकर बार-बार बदनाम होती रही हैं। चाहें वह हादसे को अंजाम देने की घटनाएं हो या छेड़छाड़ के मामले।

विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

3 of 10
29 अप्रैल: पंजाब के मोगा जिले में मुख्यमंत्री बादल की कंपनी आर्बिट की बस में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी को नीचे फेंक दिया गया था। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर थी। बस ड्राइवर रणजीत सिंह, कंडक्टर सुखविंदर सिंह समेत दो हेल्पर गिरफ्तार किए गए। अर्शदीप कौर की मौत बादलों की बस से कंडक्टर और हेल्पर की तरफ से धक्का मारने से हुई है। मौत का ये कारण मृत देह संभाल केंद्र के रिकार्ड में दर्ज है।

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

4 of 10
03 मई: मोगा में ऑर्बिट बस कांड का मामला शांत भी नहीं हुआ कि लुधियाना के खन्ना में राजदीप सर्विस की बस में युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को धीरे किया और आरोपी को भगा दिया। महिला की शिकायत पर पर युवक के अलावा बस ड्राइवर जगमिंदर और कंडक्टर कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

5 of 10
14 मई: मुक्तसर में अकाली नेता की न्यू दीप बस कंपनी की बस में दो बहनों को छेड़ने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया। आरोप है कि बस कंडक्टर ने पहले छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर दोनों बहनों को रास्ते में ही उतार दिया। लड़की के पिता ने एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को शिकायत दी। जिस बस में छेड़छाड़ हुई वह अकाली दल के नेता एवं गिद्दड़बाहा हलके के इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की है।

विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

6 of 10
22 मई 2015: पंजाब के मुख्यमंत्री की ऑर्बिट बस में एक बार फिर महिला छेड़छाड़ की शिकार बनीं। पंजाब के लुधियाना से होशियारपुर जाने वाली ऑर्बिट बस में महिला से छेड़छाड़ होने पर महिला ने शोर मचा दिया। ड्राइवर ने बस को समराला चौक पर रोककर साइड लगा दिया। पुलिस पूछताछ में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने कहा कि उसका हाथ गलती से महिला को लग गया था। इसके बाद वह माफी मांग वहां से चला गया।
विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

7 of 10
21 जुलाई: फगवाड़ा में बादल परिवार से संबंधित कंपनी ए टू जेड के बस चालक ने जीटी रोड पर चहेड़ू के पास एक मोटरसाइकल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया तथा पीछे बैठी उसकी बहन की मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने मौके पर लोगों को बस की फोटो नहीं खींचने दी तथा बाद में दबाव बढ़ता देख कर बस थाना सदर ले जाई गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

8 of 10
08 अक्तूबर: बादल परिवार की ऑर्बिट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने एक छात्र के सिर पर पेचकस मारकर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों बस लेकर फरार हो गए। छात्र का कसूर इतना था कि उसने ड्राइवर को बाइपास पर बस रोकने के लिए कहा था। इसे लेकर ड्राइवर और कंडक्टर ने उससे बहस की और फिर सिर पर पेचकस मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

9 of 10
12 दिसंबर: मुख्यमंत्री बादल की कंपनी की ऑर्बिट बस ने अब एक युवक को कुचल दिया। हादसा पंजाब के बरनाला में स्‍थानीय बाजाखाना रोड पर हुआ, जिसमें युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर इकबाल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बस मोगा की ओर से आ रही थी और उसकी रफ्तार तेज थी। इसके चलते बस ने बरनाला से आ रहे बाइक सवार युवक को कुचल डाला।
विज्ञापन

अकाली नेताओं की बसें कब और क्यों हुई बदनाम?

10 of 10
12 दिसंबर: मुख्यमंत्री के पैतृक हलका लंबी में अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचल दिया। भड़के परिजनों ने शव लेकर जाम लगाया तो पुलिस ने अपना रंग दिखाया। ट्यूशन से लौट रही छात्रा अर्शदीप कौर को न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने कुचल दिया। बस ड्राइवर भाग निकला। भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात शव को गिद्दड़बाहा-लंबी रोड स्थित गांव चन्नू में मुख्य सड़क पर रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें