दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन बन गई 'बर्निंग ट्रेन'। रेलगाड़ी के इंजन में अचानक भड़की आग। देखिए खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग
2 of 5
'बर्निंग ट्रेन'। रेलगाड़ी के इंजन में अचानक भड़की आग से पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा हादसा दिल्ली से रेवाड़ी आते समय गुड़गांव से चार किमी दूर हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग
3 of 5
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बाद में गढ़ी हरसरू स्टेशन से इंजन भेजकर ट्रेन को स्टेशन लाया गया। वहां ट्रेन की सवारियों को आश्रम एक्सप्रेस से रेवाड़ी रवाना किया गया। दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर (ट्रेन संख्या 54415) बृहस्पतिवार को 3.00 बजे गुड़गांव से करीब 4 किमी आगे पहुंची ही थी। उसी समय इंजन में आग लग गई।
बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग
4 of 5
चालक ने आनन-फानन में ट्रेन रोक दिल्ली जोन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके बाद रेवाड़ी जंक्शन पर शाम को 04:30 पर पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया। वहीं, ट्रैक पर आ रही आश्रम एक्सप्रेस को भी दूसरे ट्रैक पर लेकर पैसेंजर की सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया।
बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग
5 of 5
आश्रम एक्सप्रेस निर्धारित समय 05:05 मिनट की बजाय 6:30 बजे पहुंची। गोपाल भाटी, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी जंक्शन ने बताया कि रेवाड़ी आने वाली किसी सवारी या चालक को दुर्घटना में चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर को बृहस्पतिवार के लिए कैंसल कर दिया गया, इंजन को रिपेयरिंग के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।