फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

Fri, 04 Dec 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
तैयार रहें, डॉक्टर, नर्स, टेक्निकल स्टाफ समेत अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के 1319 पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। क्या होगी प्रक्रिया, देखिए।
विज्ञापन

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

2 of 6
तैयार रहें, डॉक्टर, नर्स समेत अस्पताल के कर्मचारियों के लिए 1319 पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। दरअसल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध के लिए हरियाणा सरकार ने यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक के ट्रामा केयर सेंटर और माता एवं शिशु अस्पताल के लिए 1319 नए पद बनाए हैं। इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

3 of 6
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने प्रथम चरण में ट्रामा केयर सेंटर के लिए 690 पदों तथा माता एवं शिशु अस्पताल के लिए 629 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

4 of 6
ट्रामा केयर सेंटर के लिए सीनियर प्रोफेसर के पांच पद, टीचर्स के 36 पद, सीनियर रेजिडेंट के 63 पद, जूनियर रेजिडेंट/हाउस सर्जन के 46 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के 8 पद, नर्सिंग स्टाफ (स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, असिस्टेंट/डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट) के 174 पद, पैरामेडिक्स व सचिवालय स्टाफ के 148 पद तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (आउटसोर्स बेसिस) के 210 पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

5 of 6
इसी प्रकार से माता एवं शिशु अस्पताल के लिए सीनियर प्रोफेसर के तीन पद, टीचर्स के 16 पद, सीनियर रेजिडेंट के 25 पद, जूनियर रेजिडेंट/हाउस सर्जन के 20 पद, स्टाफ नर्स के 264 पद, नर्सिंग सिस्टर (नर्सिंग सिस्टर, असिस्टेंट/डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट) के 14 पद, पैरा मेडिक्स के 62, सचिवालय स्टाफ के 15 पद तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (आउटसोर्स बेसिस) के 210 पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ के लिए 1319 पद पर भर्ती, तैयार रहें

6 of 6
कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में 104 बिस्तर वाले ट्रामा केयर सेंटर तथा 200 बिस्तर वाले माता एवं शिशु अस्पताल का पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण पिछले तीन साल से भी ज्यादा के समय से कोई उपयोग नहीं हो पा रहा था। इसलिए वर्तमान सरकार ने जनहित के तहत यहां विभिन्न पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें