जिस वीडियो गेम्स को आपके बच्चे बड़े आराम से घर में खेलते हैं, उसी का आइडिया आतंकी भी बना सकता है, आगे जानें कैसे
विज्ञापन
2 of 6
bomb
पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर में अपने घर में इंजीनियर रजतवीर सिंह बम तैयार करता था। खुलासा हुआ है कि रजतवीर को बम बनाने का आइडिया जहां से आया, वो वीडियो गेम्स हैं। उसके कमरे से विभिन्न एक्शन वीडियो गेम्स की 90 पेन ड्राइव और 80 सीडीज बरामद हुईं।
विज्ञापन
3 of 6
bomb
माना जा रहा है कि इन गेम्स से क्रिएटिव आइडिया लेकर रजतवीर घरेलू सामान से ही बम तैयार करता था। वह बम के लिए ज्यादातर घरेलू सामान का इस्तेमाल करता था। इसमें टॉय, ड्रमी, वाशिंग मशीन का टाइमर, कपड़े सुखाने वाले क्लिप शामिल हैं।
4 of 6
bomb
बीडीएस के मुताबिक वाशिंग मशीन से निकाले टाइमर को बम में टाइमर डिले स्विच के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रजतवीर ने घर पर ही घरेलू जुगाड़ से मैकेनिज्म स्विच बनाए हुए थे जिसे ड्रमी और कपड़े सुखाने वाली क्लिप के जरिए सेट किया हुआ था। ड्रमी का ढक्कन और क्लिप के जरिए बम ब्लास्ट के लिए बनाया सर्किट ब्रेक किया होता था। ड्रमी को खोलते और क्लिप के बंद होते ही ब्लास्ट हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
bomb
पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर में अपने घर में इंजीनियर रजतवीर सिंह बम तैयार करता था। आरोपी के दोनों घरों की चैकिंग में भारी मात्रा में बम बनाने का सामान जब्त किया गया। घर से लोहे का टब और बाल्टी मिले, जिनमें राख और विस्फोट के निशान थे। रजतवीर इस बाल्टी और टब में बम का ट्रायल ब्लास्ट करके बम की रेंज चैक करता था।
घर से भारी मात्रा में इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा घर के ऊपर के कमरे में से एक 12 बाेर का खोल, बम बनाने का कैमिकल, कूकर बम, ड्रमी बम, टाइम डिले स्विच, मैकेनिज्म स्विच, इन्जेक्शन स्विच और बम बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला अन्य सामान बरामद हुआ।