फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, उन जांबाज वीरांगनाओं से, जो BSF में हुईं शामिल, लिया देशसेवा का वचन

Sun, 20 May 2018 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
आइए आपको मिलाते हैं, उन जांबाज वीरांगनाओं से, जो अंतिम बाधा पार कर बीएसएफ का हिस्सा बन गए। जानिए, संघर्ष की कहानी।
विज्ञापन

2 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़कां में बैच नंबर 244 और 245 के ट्रेनिंग लेने वालीं 315 महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर जनरल सीमा सुरक्षा बल केके शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए और परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रभावशाली परेड से सलामी ली।
विज्ञापन

3 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
केके शर्मा ने सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़कां के अधिकारियों और ट्रैनिंग स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने पासिंग आउट परेड में ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी महिला नवआरक्षकों को बधाई दी। इंस्पेक्टर जनरल, एसटीसी खड़कां पीएस बैंस ने बताया कि 44 सप्ताह की सख्त ट्रेनिंग के दौरान इन 315 नवमहिला आरक्षकों ने हथियार चलाना, लड़ाई के ढंग, ड्रिल, देश की सीमाओं पर निगरानी, कुदरती आफतों, फस्ट एड और अधिकारों संबंधी सिखलाई हासिल की है।

4 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
सिखलाई के दौरान अलग-अलग विषयों में महारत हासिल करने वाले नवमहिला आरक्षकों को पदक प्रदान किए गए। इस दौरान बीएसएफ की सीमा भवानी ग्रुप की ओर से मोटरसाइकिल स्टंट, बुल फाइटिंग, सीमा प्रहरी सेल्यूट और बैक राइडिंग का मनमोहक दृष्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एसएसपी जे ऐलनचेलीयन भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
अव्वल रहकर पदक पाने वाली नवारक्षक
बैच नंबर 244 में ओवर आल पहले स्थान पर रचना परमार, ओवर आल दूसरे स्थान पर अकशी कुमारी, बेस्ट इन एंड्यूरेंस में जाबा सिंघा महापात्रा, बेस्ट इन शूटिंग ड्रिल में रीना मालवीय और बेस्ट इन ड्रिल में श्वेता कुमारी आगे रही। बैच नंबर 245 में ओवरआल पहले स्थान पर मोनू लोवंशी, ओवर आल दूसरे स्थान पर प्राची तिवाड़ी, बेस्ट इन एंड्यूरेंस में बी.वैंकटा बंगारुपवानी, बेस्ट इन शूटिंग ड्रिल में रुमा पोल और बेस्ट इन ड्रिल में सलमा जहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएसएफ पासिंग आउट परेड
इनको मिले श्रेष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति अवार्ड
होशियारपुर के रिटा. इंस्पेक्टर जनरल (जीडी) खुशकरण सिंह, पटियाला के रिटा. डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रिटा. डिप्टी कमांडेंट बलविंदर सिंह राणा, हरियाणा के सोनीपत के रिटा. इंस्पेक्टर राज सिंह, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के रिटा. इंस्पेक्टर चंद खरवाल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रिटा. इंस्पेक्टर मदन लाल और रिटा. सह इंस्पेक्टर (जीडी) रणबीर सिंह, हरियाणा के भिवानी के रिटा. सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह, पंजाब के संगरूर के रिटा. सब इंस्पेक्टर जगराज सिंह, बठिंडा के रिटा. सब इंस्पेक्टर (जीडी) जगरूप सिंह को विशेष तौर पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें