दिल्ली में हुए बीएसएफ चार्टड प्लेन हादसे में मोहाली का बेटा सुरेंद्र लिंगवाल शहीद हुआ। खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
BSF प्लेन हादसे में शहीद हुआ मोहाली का लाल, हर तरफ आंसू
2 of 6
मूलरूप से उत्तराखंड निवासी सुरेंद्र लिंगवाल ने वर्ष 2011 में बलटाना के रविंद्रा एनक्लेव में अपना घर खरीदा था। उनके पड़ोसियों ने बताया कि सुरेंद्र बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनका बड़ा बेटा भी एयरफोर्स में जॉब करता है। सुरेंद्र की बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
BSF प्लेन हादसे में शहीद हुआ मोहाली का लाल, हर तरफ आंसू
3 of 6
रविंद्रा एनक्लेव फेज-2 के मकान नंबर-311 निवासी सुरेंद्र लिंगवाल छह माह पहले यहां से परिवार सहित शिफ्ट हो गए थे। उस समय सुरेंद्र चंडीगढ़ एयरफोर्स में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने वीआरएस लेकर दिल्ली बीएसएफ में एसआई के पद पर ज्वाइन किया था।
BSF प्लेन हादसे में शहीद हुआ मोहाली का लाल, हर तरफ आंसू
4 of 6
अमर उजाला की टीम ने जैसे ही उनके घर पहुंचकर घंटी बजाई तो घर की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले विपिन बाहर आए। जब घटना के बारे में विपिन से बात की गई तो उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी। लिंगवाल की मौत की खबर सुनकर उन्होंने कहा कि यह नहीं हो सकता है। इसके बाद वह तुरंत घर से बाहर आ गए।
विज्ञापन
BSF प्लेन हादसे में शहीद हुआ मोहाली का लाल, हर तरफ आंसू
5 of 6
वहीं, पड़ोसी सुधा कगडयाल यह खबर सुनकर सहम गईं। इसके बाद वह अपने आप को संभाल नहीं पाईं और उनके हाथ से मोबाइल भी गिर गया। थोड़ी देर बाद जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह किसी जानकार के यहां शादी समारोह अटैंड करने सुरेंद्र आए थे। उस समय उनके घर भी आए थे।
BSF प्लेन हादसे में शहीद हुआ मोहाली का लाल, हर तरफ आंसू
6 of 6
हादसे की सूचना मिलते ही पड़ोसी निर्मल सिंह अपने आप को संभाल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र किसी न किसी बात को लेकर हमेशा हंसाते रहते थे। मोहम्मत हनीफ उनके सामने वाले घर में रहते हैं। पड़ोस में बन रहे एक मकान में राज मिस्त्री का काम कर रहे राजू को जब सुरेंद्र की मौत की खबर मिली तो वह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।