बीएसएफ से बर्खास्त किए गए जवान तेज बहादुर को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। अब वे बेफिक्र होकर इंसाफ की लड़ाई लड़ने को निकल गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Tej Bahadur Yadav
दरअसल, रेवाड़ी के राता कलां निवासी तेज बहादुर के पिता शेर सिंह का बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हार्ट का सफल ऑपरेशन हुआ। बकौल शर्मीला खराब खाना संबंधी तेजबहादुर का वीडियो वायरल होने के बाद की एक्टिविटी से उनको हार्ट की प्रॉब्लम हो गई थी। जोकि तेज बहादुर की मौत की अफवाह के बाद बढ़ गई थी। इसके बाद उनका इलाज नारनौल में चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
मंगलवार को हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शर्मीला ने बताया कि सफल ऑपरेशन होने के बाद अब उनकी हालत ठीक है। वहीं तेज बहादुर वीरवार सवेरे घर पहुंचे और पिता की हालत के स्थिर होने की उम्मीद के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए निकल गया है। तेज बहादुर ने बर्खास्तगी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है।
4 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
दूसरी ओर, बीएसएफ से पति तेज बहादुर जिंदा ही वापस आ रहे हैं, यही बड़ी बात है। बात मीडिया में आ गई, वर्ना उनकी जान को भी खतरा था। अनुशासनहीनता पर बीएसएफ से बर्खास्तगी के आदेश पर शर्मिला का कहना है कि तेज बहादुर ने सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के हित में वीडियो बनाया था। जिससे व्यवस्था में सुधार हो। उनको इतनी बड़ी सजा की उम्मीद नहीं थी।
शर्मिला का कहना है कि बीएसएफ के इस फैसले के बाद कोई भी मां और बहन अपने बच्चों को फौज में भेजने से पहले सोचेगी। इस मामले में पीएम को संज्ञान लेना चाहिए। 9 जनवरी 2017 को पति तेज बहादुर ने जम्मू में सीमा पर तैनाती के दौरान ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला था। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया था। इसके बाद से ही बीएसएफ में उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा था।