फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के ऐसे 'नापाक' मंसूबे पता चले, जानकर BSF हाईअलर्ट पर

Wed, 31 Jan 2018 10:26 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर
विज्ञापन
1 of 8
bsf
दुश्मन देश पाकिस्तान का ऐसा 'नापाक' मंसूबा पता चला है, जिसे जानकर बीएसएफ ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है और धुंध होने के बावजूद सीमा पर कड़ी चौकसी है।
विज्ञापन

2 of 8
बीएसएफ
दरअसल पाकिस्तान की मंशा देश में नारको टेररिज्म को बढ़ाने की है। पाकिस्तान इसके लिए पंजाब को अपना सॉफ्ट टारगेट मानता है। पाकिस्तान से सबसे ज्यादा नशा पंजाब के  रास्ते ही देश में पहुंच रहा है। हालांकि राजस्थान, जम्मू, कश्मीर और गुजरात की सरहद भी पाकिस्तान से सटी है। इसके बावजूद पंजाब से सटी सीमाओं से ही पाकिस्तान भारत में सबसे ज्यादा नशे की सप्लाई करवा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
BSF
इसकी सबसे बड़ी वजह है पंजाब में मौजूद पाक समर्थित नशा तस्करों और एजेंटों का मजबूत नेटवर्क। इसी के मद्देनजर इस इलाके में जहां बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) वेस्टर्न कमांड अब और ज्यादा अलर्ट हो गई है, वहीं भारतीयों को नशे की लत में डुबोकर बर्बाद करने के पाकिस्तान के इरादे को फेल करने में जुटी है।

4 of 8
बीएसएफ में लड़कियां
पिछले तीन साल से विभिन्न राज्यों से सटे पाकिस्तान बार्डर पर नशा तस्करी की स्थिति यदि देखी जाए तो सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति पंजाब में पाक सीमाओं बनी हुई है। इस दौरान गुजरात और कश्मीर में कोई तस्करी का कोई केस नहीं पकड़ा गया है। जबकि राजस्थान और जम्मू में नशा तस्करी की वारदात अपेक्षाकृत कम हुई हैं। इन राज्यों में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में बीएसएफ किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन

5 of 8
बीएसएफ कैंप आतंकी हमला - फोटो : SELF
अफगान का नशा, पाक का बड़ा कारोबार
पाकिस्तान जहां भारत में नारको टेररिज्म से युवाओं को नशे की बुरी लत में फंसाना चाहता हैं, वहीं नशे का यह गोरखधंधा पाकिस्तान में बड़ा कारोबार बन चुका है। सूत्रों के अनुसार यह नशा अफगानिस्तान में पैदा किया जा रहा है, जिसे पाकिस्तान में पहुंचाया जाता है। अफगानिस्तान की अफीम से ही पाकिस्तान में हेरोइन तैयार की जाती है और बार्डर के रास्ते इसकी सप्लाई भारत में कर दी जाती है।
विज्ञापन

6 of 8
BSf - फोटो : AMAR UJALA
आसानी से बॉर्डर तक पहुंच जाते हैं पाक तस्कर
हालांकि बीएसएफ पंजाब में इन नशा तस्करों के खिलाफ महाअभियान में जुटी हुई है। लेकिन हैरानी की बात यह कि पाकिस्तान के नशा तस्कर यहां भारत के तस्करों को नशा पहुंचाने बहुत आसानी से पाक बॉर्डर तक पहुंच जाते हैं। एक आला अफसर के अनुसार दरअसल, इन तस्करों को आईएसआई का काफी समर्थन रहता है, वरना, पाक रेंजर्स के कड़े पहरे और चेकिंग के बावजूद किस तरह ये तस्कर बॉर्डर पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
3 साल में पंजाब से पकड़ी गई 852 किलो हैरोइन
बीएसएफ ने नशा तस्करों पर जबरदस्त शिकंजा कसते हुए पिछले तीन साल में 852 किलो हेरोइन पकड़ी है। जबकि इस साल जनवरी में भी 21 किलो हेरोइन पाक बॉर्डर से पकड़ी गई है। वर्ष 2015 में पंजाब में पाकिस्तान से भारत भेजी गई 344.505 किलो हेरोइन, वर्ष 2016 में 222.986 किलो हेरोइन और वर्ष 2017 में 285.061 किलो हेरोइन पकड़ी गई। जबकि वर्ष 2018 में भी अभी तक  पंजाब में 21.800 किलो हेराइन बीएसएफ पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
इसी तरह कश्मीर और गुजरात में वर्ष 2015 से आजतक बॉर्डर  पार से नशा तस्करी का कोई केस पकड़ में नहीं आया है। उधर, जम्मू में वर्ष 2016 में 2 किलो हेराइन की तस्करी पकड़ी गई थी,  लेकिन वर्ष 2015 और वर्ष 2017 में ऐसा केस जम्मू में सामने नहीं आया। राजस्थान में वर्ष 2015 में तो बॉर्डर पार से नशा तस्करी का कोई केस नहीं पकड़ा गया। मगर वर्ष 2016 में 5.425 किलो हेराइन और वर्ष 2017 में 2 किलो हेरोइन राजस्थान में पाक बॉर्डर से तस्करी के दौरान पकड़ी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें