फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहादुर के वायरल वीडियो के बाद एक और बड़ा खुलासा

Sun, 15 Jan 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा
तेज बहादुर के वायरल वीडियो के बाद आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने एक खुलासा किया है, उन्होने बड़ा बयान भी दिया है। 
विज्ञापन

2 of 9
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला जिस मकान में रह रही हैं उसके मालिक सूरजभान भी आर्मी से रिटायर्ड हवलदार हैं। उन्होने भी तेज बहादुर के कदम को सराहनीय बताया है साथ में एक खुलासा भी किया है।
विज्ञापन

3 of 9
तेजबहादुर यादव
1983 में जोधपुर से रिटायर हुए सूरजभान कहते हैं कि वाकई नाम के अनुसार ही तेज ने बहादुरी का काम किया है। यह भी देशसेवा ही है। आगे सूरजभान ने कई बड़ी बातें कहीं।

4 of 9
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा
सूरजभान ने कहा कि सालों से सैनिक सोच रहे थे कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे और तेज बहादुर ने बांध दी। यह कभी न कभी तो होना ही था।
विज्ञापन

5 of 9
तेजबहादुर
वहीं उन्होंने बताया कि उनके बीएसएफ में तैनात रिश्तेदार बताते हैं कि दो दिन से अच्छा खाना मिल रहा है। उनके अनुसार तेज बहादुर का वीडियो वायरल होने के बाद से खाने में सुधार आया है।
विज्ञापन

6 of 9
तेजबहादुर
उधर, बीएसएफ में सरहद पर तैनात रहे जवान तेज बहादुर का तबादला किसी और बटालियन से अटैच कर राजौरी में कर दिया गया है। वहां वे हेडक्वार्टर में बतौर प्लंबर तैनात हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
तेजबहादुर
बुधवार को उन्होंने चंद मिनट अधिकारियों के मोबाइल से पत्नी से बात की। उन्होंने पत्नी से कहा मैं ठीक हूं, टेंशन मत लेना। अधिकारियों ने मेरा फोन जमा कर लिया है। उन्होंने बताया वीआरएस की एप्लीकेशन मंजूर कर ली गई है।

8 of 9
तेजबहादुर
अब 31 जनवरी को वीआरएस लेकर घर वापस आऊंगा। 24 घंटे बाद बुधवार को पति से हुई इतनी बात के बाद शर्मीला ने बमुश्किल खाना खाया। शर्मिला ने बताया कि वे रोज की तरह बात नहीं कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कोई उनके पास मौजूद है इसलिए उन्होंने थोड़े देर ही बात की।
विज्ञापन

9 of 9
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जेएंडके के पुंछ जिले में तैनात रहे बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने तीन दिन पहले पीएम के नाम एक वीडियो वायरल किया था। वीडियों में बीएसएफ में अधिकारियों द्वारा खाने-पीने के सामान की खराब क्वालिटी के बारे में बताया गया था। तेज बहादुर का फोन मंगलवार सुबह पत्नी से एक बार बात होने के बाद से स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें